तुषार कपूर को लोगों ने दी थी सलाह- पार्टियों में लड़ाई करो, शाहरुख खान की तरह एक्टिंग करो'
तुषार कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री में 20 साल पूरे कर लिये हैं। साल 2001 में फिल्म 'मुझे कुछ कहना है' से एक्टर ने बॉलीवुड में कदम रखा था। फिल्म में उनके साथ करीना कपूर थीं और यह बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। फिल्मों में 20 साल पूरे होने के मौके पर हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेता ने बताया कि उनके डेब्यू के वक्त कई लोगों ने उन्हें अजीबोहगरीब सलाह दी थी।
तुषार कपूर ने कहा, "करियर की शुरुआत में मैं बहुत ही शांत स्वभाव का था। चुप रहता था। लोग मुझे अजीब-अजीब तरह की सलाह देते। जैसे कुछ लोगों ने शाहरुख खान की तरह एक्टिंग करने की सलाह दी थी। कई लोगों ने सलाह दी थी कि हिट होना है कि पार्टी में झगड़ा कर लो। मुझे यह सब बहुत फनी लगता था।"

एक्टर ने कहा, "यह सब डरावना भी था क्योंकि मैं एक फिल्मी परिवार से आया था और यह सब मुझसे कहा गया था। सोचिए जो लोग नॉन-फिल्मी बैकग्राउंड से आते हैं उन्हें किस तरह की चीजों से गुजरना पड़ता होगा।"
तुषार कपूर ने आगे कहा, "हालांकि अब वक्त बदल गया है। उन दिनों में हर तरफ ऐसे बहुत लोग थे जो मुफ्त का ज्ञान देते रहते थे। ऐसे लोग आपको आराम से प्रोडक्शन हाउस और सेट पर मिल जाएंगे। तब आप एकदम से दोबारा उस सब के बारे में सोचने लगेंगे जो आपने किया है। धीरे-धीरे मैंने समझा कि अगर फिल्म अच्छी है और आपने उसमें ईमानदारी से मेहनत की है तो फिर कोई भी कुछ नहीं कर सकता।"
गौरतलब है कि तुषार कपूर अब सिर्फ एक एक्टर ही नहीं, प्रोड्यूसर भी हैं। साल 2020 में आई अक्षय कुमार स्टारर फिल्म लक्ष्मी को उन्होंने अपने बैनर तले रिलीज किया था। साथ ही तुषार एक सिंगर फादर भी हैं। वह एक बेटे के पिता हैं, जिसका नाम लक्ष्य है। लक्ष्य का जन्म सेरोगेसी से हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications











