तुषार चाहते हैं उनकी पेंटिंग बनाएं एमएफ हुसैन
तुषार कपूर इन दिनों अपने ब्रांड प्रोमोशन में पूरी तरह जुट गये हैं। वे इन दिनों छोटे परदे पर कॉमेडी सर्कस में तो नजर आ ही रहे हैं। साथ ही वह जल्द ही राजश्री की फिल्म लव यू मिस्टर कलाकार में नजर आयेंगे।
तुषार पहली बार किसी फिल्म में एक चित्रकार की भूमिका में आयेंगे। इस बारे में उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि जिस तरह उनकी इस फिल्म की सह कलाकार अमृता राव की पेंटिंग एमएफ हुसैन ने बनायी थी। तुषार चाहते हैं कि हुसैन उनकी पेंटिंग भी बनाये। तुषार का कहना है अब तक हुसैन साहब ने सिर्फ अभिनेत्रियों की पेंटिंग बनाई है। अगर वह मेरी तसवीर भी बनाएंगे तो मेरे लिए यह खुशकिस्मती होगी।
amrita rao अमृता राव एमएफ हुसैन तुषार कपूर पेंटिंग लव यू मिस्टर कलाकार love you mr kalakaar mf hussain tushar kapoor


Click it and Unblock the Notifications