..................... Tusshar Kapoor is not happy with Teja | तेजा से चिढ़ गए हैं तुषार कपूर - Hindi Filmibeat

तेजा से चिढ़ गए हैं तुषार कपूर

By Staff

Tusshar Kapoor
कई बार कुछ अनुभव ऐसे होते हैं जो बरसों बाद भी वही चुभन लिए होते हैं जो पहले रहे हों। फिलहाल हम बात कर रहे हैं तुषार कपूर की, जो तेजा से काफी परेशान थे।

वैसे तेजा नाम आमतौर पर हिन्दी फिल्मों में अब तक खलनायकों के होते रहे हैं मगर जिस तेजा की बात हम कर रहे हैं वह खलनायक नहीं बल्कि तुषार की पिछली फिल्म 'यह दिल" के निर्देशक रह चुके हैं। अब यह और बात है कि निर्देशक होने के बावजूद नाम के अनुरूप तेजा ने तुषार की ज़िंदगी में खलनायक की भूमिका निभाई।

"यह दिल" के बाद तुषार ने तेजा के साथ काम ना करने की कसम खाई है। तुषार के अनुसार तेजा एक बहुत बुरे इंसान होने के साथ साथ काफी आउटडेटेड और एंटी ग्लैमर थे।

तुषार के अनुसार उन्हें रंगों का ज़रा भी ज्ञान नहीं था। वह वही कपडे पहनने को कहते थे जो काफी फीके होते थे। सिर्फ यही नहीं हैदराबाद के रहनेवाले तेजा की नज़रों में मुंबई तथा ग्मैलर के लोग नकली ज़िंदगी जीते हैं। तेजा के साथ काम करने का अनुभव तुषार पर आज भी इस कदर हावी है कि उन्होंने तेजा को अपने घर के सामने भी खडा ना करने की कसम खा ली है।

खैर यह तो बात रही गुज़रे ज़माने की। अब वो दिन चले गए जब तुषार को बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने के लिए काफी मशक्कत करनी पडी थी। सो तुषार हम तो आपसे यही कहेंगे कि बुरे अनुभवों पर खाक डालिए और मन ही मन यह गुनगुनाइए, “बीती ताहि बिसारि दे आगे की सुधि ले"।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X