गोलमाल अगेन की शूटिंग में तुषार को मिलेगा इस 'स्पेशल' का साथ..
गोलमाल अगेन की शूटिंग के दौरान तुषार कपूर के साथ उनके सबसे खास उनके साथ होंगे।
तुषार कपूर जल्द ही गोलमाल अगेन की शूटिग करने वाले हैं और फिल्म की शूटिंग हैदराबाद में होगी और 40 दिनों तक इसके लिए तुषार कपूर को हैदराबाद में रहना होगा। अब तुषार ने प्लानिंग की है कि वह अपने बेटे लक्ष्य को ना केवल वाईआरएफ के सेट्स पर ले जाएंगे।
बल्कि हैदराबाद में होने वाले 40 दिन के शूटिंग शेड्यूल पर भी लक्ष्य को साथ लेकर जाएंगे। लक्ष्य तुषार के लिए काफी अहम हैं। तुषार खयाल रखते हैं कि वह हर पल लक्ष्य के साथ ही रहें। लक्ष्य को भी तुषार के साथ की आदत है।

उन्होंने अपना पहला शब्द पापा ही कहा था और 9 महीने में ही वह पॉटी की ट्रेनिंग ले चुके हैं। उन्हें जब भी पॉटी करनी होती है तो वह इशारा दे देते हैं।तुषार कपूर ने साथ में ये भी कहा था कि उनके बेटे लक्ष्य अगर कुछ घंटे उन्हें नहीं देखते हैं तो खोजने लगते हैं ।ऐसे में जाहिर है लक्ष्य बिना पापा के 40 दिनों तक नहीं रह पाएंगे।
इतना ही नही ं तुषार कपूर ने इसकी पूरी तैयारी भी कर ली है। वो हैदराबाद में लक्ष्य के लिए एक और कमरा बुक करेंगे। उनका लक्ष्य जबतक चाहें उनके साथ रह सकते हैं फिर वो उनके दादा-दादी (जितेंद्र-शोभा कपूर) उन्हें आकर ले जाएंगे। आखिर दादा दादी को भी तो लक्ष्य की आदत है।


Click it and Unblock the Notifications