कुछ इस तरह लक्ष्य के पहले जन्मदिन की प्लानिंग कर रहे पापा तुषार कपूर
तुषार कपूर अपने बेटे के पहले जन्मदिन पर ग्रैंड पार्टी देने की प्लानिंग कर रहे हैं।
तुषार कपूर के बेटे लक्ष्य एक जून को अपना पहला जन्मदिन मनाएंगे। जाहिर है पापा तुषार कपूर और पूरा कपूर परिवार अपने घर के सबसे छोटे सदस्य के जन्मदिन को मनाने की जोर शोर से तैयारी कर चुके हैं। पूरी परिवार लाडले लक्ष्य के जन्मदिन को लेकर सुपरएक्साइटेड हैं।
[B'DaySpcl..कॉमेडी से लेकर इमोशनल तक..हर रोल में पर्फेक्ट..अक्षय भी रह गए पीछे ! ]
दरअसल पापा तुषार कपूर चाहते हैं कि लक्ष्य अब एक साल के हो गए हैं तो और भी बच्चों से मिले ताकि वो धीरे धीरे मिलनसार बनें। उन्होंने एक बहुत ही प्यार इनविटेशन कार्ड भी भेजा है। तुषार कपूर और पूरा परिवार इस ग्रैंड पार्टी की तैयारियों में जोर शोर से लगा हुआ है।

तुषार कपूर ने प्लान किया है कि लक्ष्य की पार्टी खासकर किड्स पार्टी होगी जिसमें टैटू कॉर्नर से लेकर, इंस्टा कॉर्नर, गिटारिस्ट, बिल्कुल छोटे बेबी का अलग कॉर्नर होगा। तुषार कपूर खासकर इसके लिए काफी एक्साइटेड हैं। एकता कपूर ने हाल में एक इंटरव्यू में कहा था कि वो कितनी भी व्यस्त हो दिन भर में लक्ष्य के साथ खेलने के लिए समय निकाल लेती हैं।उनका मानना है कि वो लक्ष्य को बिगाड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं।
तो वहीं तुषार कपूर ने पिछले एक साल में बिल्कुल परफेक्ट मम्मी और पापा दोनों का रोल निभाया है। वो कितने भी व्यस्त हो लेकिन अपनी प्लानिंग अपने बेटे को ध्यान में रख कर करते हैं। इतना तक कि अगर वो आउटडोर शूट पर भी होते हैं तो लक्ष्य उनके साथ होते हैं। अब 1 जून को इस ग्रैंड पार्टी और लक्ष्य की क्यूट तस्वीरों का हमें भी इंतजार रहेगा।


Click it and Unblock the Notifications