"मैं बहुत खुश हूं...मेरे और करीना के बच्चे एक साथ स्कूल जाएंगे"
तुषार कपूर की पहली को स्टार थीं करीना कपूर और इसलिए दोनों की दोस्ती हमेशा से स्पेशल रही है। इसीलिए तुषार कपूर करीना कपूर की प्रेग्नेंसी के बारे में सुनकर काफी खुश हुए।
उन्होंने कहा कि मैं बहुत खुश हूं कि करीना का परिवार पूरा होने जा रहा है। और इससे भी ज़्यादा खुश हूं कि अब हमारे बच्चे एक ही स्कूल में जाएंगे।
[#FirstPic: तुषार कपूर के बेटे बिल्कुल उनकी कार्बन कॉपी]
जिन्हें नहीं पता, उनकी जानकारी के लिए तुषार कपूर हाल ही में सरोगेसी के ज़रिए एक बच्चे के पिता बने हैं। वहीं करीना कपूर और सैफ अली खान ने सबको बताया कि वो दिसंबर में नन्हें खान का इंतज़ार कर रहे हैं।

हाल ही में करीना कपूर तुषार कपूर के बेटे लक्ष्य को देखने पहुंची। करीना और तुषार बचपन के दोस्त हैं। दोनों ही बचपन में एक दूसरे की बर्थडे पार्टी अटेंज किया कि करते थे।
[#ChatpatiKhabar: "क्या करीना सच में प्रेग्नेंट है?" - शाहिद]
इसके बाद दोनों की दोस्ती फिर से पुराने ट्रैक पर आ गई जब तुषार ने फिल्म 'मुझे कुछ कहना है' (2001) से बॉलीवुड में एंट्री ली। इसके बाद दोनों ने जीना सिर्फ मेरे लिए में साथ काम किया। फिर गोलमाल में सीरीज़ में भी दोनों साथ दिखे।
वैसे केवल तुषार कपूर के बेटे लक्ष्य ही नहीं, जूनियर नवाब को और भी कई दोस्त मिलेंगे। हाल ही में रितेश देशमुख एक बेटे के पिता बने। उनके अलावा शाहिद कपूर भी पापा बनने की तैयार में हैं।
[आमिर के आज़ाद ने आराध्या के लिए सबको कर डाला परेशान!]
वहीं आज बमन ईरान भी दादा जी बन गए हैं। इसके अलावा इस साल अर्पिता खान शर्मा ने अपने बेटे आहिल का स्वागत कर ही लिया है। यानि कि जूनियर नवाब को काफी सारे दोस्त मिलने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications
