बल्लारी पर भड़के तुषार कपूर

मुंबई के उपनगरीय भांडुप इलाके में स्थित एक शॉपिंग मॉल में वे यह सब कुछ हुआ, अचानक तुषार को बल्लारी पर चीखते-चिल्लाते सुना गया। इस पर बल्लारी भी तुषार पर चिल्ला पड़े। तुषार और बल्लारी की इस हरकत ने वहां मौजूद फिल्म के अन्य कलाकारों मिनिषा लांबा और श्रेयस तलपड़े को शर्मिंदा कर दिया। जब तुषार और बल्लारी से उनके बीच विवाद की बात स्वीकार की। तुषार ने कहा कि मुझे भी इस बात से बुरा लगा है।
जब हम मॉल में शूटिंग कर रहे थे तो बल्लारी ने मुझसे शूटिंग कार्यक्रम एक रात बढ़ाने को कहा मैं बिना सोये लगातार काम कर रहा था इसलिए मैंने अपना आपा खोया। अब मैं महसूस कर रहा हूं कि यह गलत था। बल्लारी सिर्फ अपना काम कर रहे थे। उन्हें काम में पूर्णता चाहिए। मैंने अब अपनी गलती पर शर्मिंदगी भी जता दी है।
चूंकि मुझे भी इस बात से बुरा लगा रहा है, चूंकि मेरी छवि बिगड़ी है। मैं हमेशा ही आराम से रहनेवालों में से हूं। ऐसे में अगर ऐसा हुआ है तो यह अच्छी बात नहीं है। मैं आगे से ऐसा न करने की कोशिश करूंगा। गौरतलब है कि इस घटना के बाद अब लोगों ने तुषार को दूसरा रूप भी देख ही लिया। जबकि निर्देशक का मानना है कि सभी बिना सोये काम कर रहे थे, ऐसे में अगर ऐसा हुआ है तो मैंने जानबूझ कर नहीं किया।


Click it and Unblock the Notifications











