आमिऱ खान के नक्शे कदम पर तुषार कपूर

By Priya Srivastava

Tusshar-Kapoor
तुषार पिछले कई दिनों से अपनी फिल्म शोर इन द सिटी को लेकर चर्चा में हैं, अभिनेता तुषार कपूर अपनी फिल्म को प्रोमोट करने के लिए इन दिनों सड़कों पर घूम रहे हैं। हाल ही में वह इस फिल्म के प्रोमोशन के लिए मुंबई की सड़कों पर कुर्ता पहन कर पैदल चलते दिखे। इसी दौरान सड़क पर चलते हुए उन्होंने स्ट्रीट चिल्ड्रेंस की कुछ किताबें भी बांटीं।

फिल्म यूनिट से जुड़े सदस्यों की मानें, तो तुषार की यह प्रमोशनल स्कीम बहुत हद तक आमिर खान की याद दिलाता है। उन्होंने भी फिल्म थ्री इडियट्स के दौरान गजनी की रिलीज से पहले भी कुछ इसी तरह के प्रमोशनल फंडे अपनाये थे। लेकिन तुषार को इस बात का भी ख्याल रखना चाहिए, कि आमिर खान की फिल्मों में उनकी एक्टिंग भी महत्व रखती है। केवल प्रोमोशनल फंडे ही फिल्मों को हिट नहीं कराते।

हालांकि तुषार कपूर ने शुरुआती दौर में अपनी अच्छी पहचान बनायी थी। उसके बाद उन्होंने साफतौर पर ऐसी कोई फिल्में नहीं बनायी, जिसमें खास उन्हें पहचान मिली हो। बहन एकता के सहारे वे इस फिल्म से सिटी में शोर मचाने की कोशिश तो कर रहे हैं, लेकिन इसमें कितने कामयाब हो पायेंगे,यह कह पाना अब तक बहुत कठिन है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X