तुषार पैसों के लिए बने सह निर्माता

तुषार ने बताया, कि वह सिर्फ पैसे के लालच में सह निर्माता बने हैं, क्योंकि उन्हें फिल्म के लिए अच्छा पैसा नहीं मिल रहा है। वह इसके लिए तैयार हो गए क्योंकि उन्हें एक मशहूर निर्देशक और अभिनेता के साथ काम करने का मौका मिला है।
मार्च में रिलीज हो रही समीर कार्णिक की फिल्म चार दिन की चांदनी में तुषार और कुलराज रंधावा मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। वह अपना पैसा इस फिल्म के प्रमोशन में लगाएंगे।
तुषार कहते हैं कि वो अब तक कुछ पैसे निवेश भी कर चुकें हैं। अब फिल्म के रिलीज होने की देर हैं, पैसा तो मुझे वापस मिल ही जाएगा। इतना ही नहीं वो अपनी बहन एकता से फिल्म प्रमोशन के टिप्स भी ले रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











