#Congrats: तुषार कपूर बने क्यूट से बेटे के पापा, सबने दी बधाई
बॉलीवुड अभिनेता तुषार कपूर हाल ही में एक बेटे के पिता बने हैं। और उन्होंने ये जानकारी ट्विटर पर दी। उनके बेटे का नाम है लक्ष्य। तुषार कपूर ने पिता बनने के लिए सरोगेसी का सहारा लिया और मुंबई के जसलोक अस्तपताल को धन्यवाद भी दिया।
उन्होंने लिखा कि अब मैं एक प्राउड सिंगल पैरेंट हूं और ये उन लोगों के लिए भी उम्मीद की एक किरण है जो सिंगल है पर एक बच्चे का साथ चाहते हैं।
[ऋतिक ने 10 साल के बेटों को दिया 1.5 करोड़ का खिलौना!]
मैं कई दिनों से चाह रहा था कि अब एक बच्चे की ज़िम्मेदारी उठाऊं और मुझे बहुत खुशी है कि अब मेरी ज़िंदगी में लक्ष्य है। हाल ही में तुषार कपूर मस्तीज़ादे और क्या कूल हैं हम 3 में दिखाई दिए थे।
वैसे बच्चों की बात की जाए तो तुषार के कूल पार्टनर रितेश देशमुख भी हाल ही में एक क्यूट से बेटे के पापा बने हैं। वहीं उनकी पहली को स्टार करीना कपूर के भी प्रेगनेंट होने की अफवाहें ज़ोर शोर पर हैं।
[अबराम और आराध्या के लिए शाहरूख का प्लान]
अब देखते हैं कि तुषार क्यूट पापा बनते हैं या कड़क। मिलिए बॉलीवुड के कड़क मम्मी पापा से -


Click it and Unblock the Notifications











