2 साल की उम्र में अनुपम खेर के एक्टिंग स्कूल पहुंचे तुषार के बेटे लक्ष्य कपूर, जानिए कारण
तुषार कपूर इस के लक्ष्य अक्सर सुर्खियों में रहते है और उसका कारण ये है कि वो पापा तुषार के साथ काफी समय गुजारते है। इस बार कुछ ऐसा हुआ है कि वो फिर से चर्चा में है क्योंकि वो 2 साल की उम्र में अनुपम खेर के एक्टिंग स्कूल पहुंच गए है। बता दें कि तुषार कपूर को एक्टिंग स्कूल पहुंचने में करीब 20 साल लग गए थे ऐसे में 2 साल की उम्र में लक्ष्य का एक्टिंग स्कूल जाना चौकाने वाला है। अरे चौंकिए मत क्योंकि लक्ष्य किसी और काम के लिए अनुपम खेर के स्कूल पहुंचे है।
हाल ही मे फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में अनुपम खेर बाहर रहे है और वो लक्ष्य से नही मिल पाए जिस कारण लक्ष्य पापा तुषार के साथ अनुपम खेर से मिलने खुद ही पहुंच गए।

बता दें कि अनुपम खेर और तुषार कपूर एक दूसरे के काफी ज्यादा करीब है और कई फिल्मों जैसे सी कंपनी और क्या सुपरकूल है हम में साथ काम कर चुके है।
अनुपम खेर अक्सर लक्ष्य से मिलते रहते है और वो बच्चों को काफी ज्यादा पसंद करते है। जी हां इस समय लक्ष्य प्ले स्कूल जा रहे है और थोड़ा बोलना भी शुरु कर दिया है।
बता दें कि लक्ष्य स्कूल गया और वहां पर खूब शैतानी की और स्कूल के हर कोनो पर घूम रहे थे। इसके अलावा पता चला है कि वो स्कूल जाते है और अपने साथियों को अंकल और आंटी कहकर बुलाते है।
अनुपम खेर की बात करें तो वो इस समय काफी ज्यादा बिजी चल रहे है और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की जिंदगी पर बन रही फिल्म द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर में मनमोहन सिंह की भूमिका निभा रहे है..
जिसके लिए उनको काफी ज्यादा मेहनत करनी पड़ रही है। अनुपम खेर ने कहा था कि ये काफी ज्यादा मुश्किल रोल है और उनको काफी समय लग रहा है। हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें अनुपम खेर बिल्कुल मनमोहन सिंह की तरह चलते हुए नजर आ रहे थे


Click it and Unblock the Notifications












