राजश्री की फिल्म में तुषार-अमृता

Tushar Amrita
लगभग चार साल के लंबे इंतजार के बाद राजश्री प्रोडक्शन के साथ अमृता राव रूपहले पर्दे पर कदम रखने वाली है। अमृता राव ने इससे पहले राजश्री की विवाह में नजर आयीं थी। जिसमें उनके हीरो चार्मिंग शाहिद कपूर थे लेकिन इस बार उनके साथा शाहिद नहीं बल्कि जितेन्द्र के शाहबजादे तुषार कपूर होंगे। जिनकी 'मुझे कुछ कहना है ' के बाद कोई भी रोमाटिंक फिल्म नहीं आयी।

प्रेम कहानी से शुरूआत करने वाले बालीवुड अभिनेता तुषार कपूर ने हास्य फिल्मों की तरफ रूख कर लिया था लेकिन सफलता ने उनका साथ नहीं दिया इसलिए उन्होंने एक बार फिर रोमांटिक फिल्मों की ओर कदम बढाया हौ जिसका ताजा उदाहरण राजश्री की फिल्म 'लव यू..मि. कलाकार ' है।

देखें : सलमान खान फिर दिखाएंगे जलवे

इस फिल्म को लेकर तुषार कपूर का बहुत खुश हैं। इस फिल्म के बारे में उन्होंने कहा, यह एक युवा की प्रेम कहानी है जिसे आज के भारतीय युवाओं के साथ जोड़ा जा सकता है।तो वहीं राजश्री की फिल्म साइन करके अमृता राव भी बेहद खुश हैं, लेकिन उनके लिए अफसोस की बात यह है कि इस फिल्म का निर्देशन सूरज बड़जात्या नहीं कर रहे हैं । इस फिल्म के निर्देशन का जिम्मा सूरज बड़जात्या ने एक नए निर्देशक को सौंपा है। 'लव यू..मि. कलाकार ' एक अमीर लड़की और एक गरीब लड़के की प्रेम कहानी है। फिल्म की शूटिंग जूलाई से शुरू होगी। फिल्म के अधिकतर हिस्सों की शूटिंग मुंबई में होगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X