तीस पार कर चुकी महिलाओं की कहानी 'टर्निंग 30'
यह फिल्म 30 साल की उम्र पार कर रही महिलाओं की कहानी है। पिछले दिनों दिल्ली में फ़िल्म 'टर्निंग 30' को लेकर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। ग्रेट वेल्यू द्वारा आयोजित की गयी इस प्रेस वार्ता में फिल्म के निर्माता प्रकाश झा, निर्देशिका अलंकृता, अभिनेत्री गुल पनाग, अभिनेता पूरब कोहली व ग्रेट वेल्यू के मार्केटिंग हेड मुकेश वर्मा भी उपस्थित थे।
यहां प्रकाश झा ने कहा कि,' मेरी फ़िल्में अलग तरह की होती हैं, लेकिन अलंकृता चाहती थी कि वो ऐसे ही फिल्म बनाये और मैंने उस पर पूरा विश्वास किया। यह उसकी पहली फ़िल्म है लेकिन उसने बहुत ही अच्छी फ़िल्म बनायी है।' यह फ़िल्म प्रकाश झा की फिल्मों से बिल्कुल अलग किस्म की फ़िल्म है। यह फ़िल्म हल्की-फुल्की रोमांटिक और भावनात्मक कहानी है।
निर्देशिका अलंकृता जो कि प्रकाश झा की सहायक है उन्होंने कहा कि,'मेरी फ़िल्म 30 साल की उम्र की अविवाहित लड़कियों की कहानी है। इस फिल्म में उनका जीवन, जीवन के प्रति नजरिया और उनकी कहानी दिखाई गई है। अभिनेत्री गुल पनाग इस फ़िल्म में मुख्य भूमिका कर रही हैं। उन्होंने कहा कि, ''मैं नैना नाम की लड़की की भूमिका में हूँ जो कि 30 साल की हो चुकी है।'
फिल्म के अभिनेता पूरब कोहली के मुताबिक 'यह बहुत ही अच्छी फ़िल्म है और सभी दर्शको को इसे देखना चाहिए। यह फ़िल्म देख कर सभी दर्शक इस फिल्म से कहीं ना कहीं खुद को जुड़ा हुआ महसूस करेंगे। मजा, आनंद, भावनाएं, प्यार व रोमांस इस फ़िल्म में सब कुछ है।' गुल और पूरब ने कहाकि 'उन्हें फ़िल्म की निर्देशिका अलंकृता के साथ काम करने में बहुत ही मजा आया। वो बिल्कुल एक दोस्त जैसी है। फ़िल्म की शूटिंग पर भी हम सभी ने बहुत ही मजे किये।'


Click it and Unblock the Notifications











