सुशांत सिंह राजपूत-सिद्धार्थ शुक्ला के बाद अब 26 साल की इस हसीना ने की खुदकुशी, छत से कूदकर दी जान

Kubra Aykut Death

Kubra Aykut Death: मनोरंजन गलियारे से एक हैरान-परेशान करने वाली खबर सामने आई है। जहां सुशांत सिंह राजपूत और सिद्धार्थ शुक्ला जैसे यंग टैलेंट की असमय मौत से इंडस्ट्री हिल गई थी वहीं अब एक और हसीना की मौत ने हर किसी को हैरत में डाल दिया है। दरअसल, महज 26 साल की उम्र में मशहूर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर कुबरा अयकुत ने आत्महत्या कर ली है।

तुर्की की मशहूर टिकटॉकर कुबरा अयकुत की मौत की खबर से सोशल मीडिया यूजर्स अंदर तक हिल गए है। रिपोर्ट्स के अनुसार बताया जा रहा है कि हसीना ने एक लक्जरी अपार्टमेंट की पांचवीं मंजिल से कूदकर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया है। तुर्की प्रकाशन तुर्किये टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, अयकुत इस्तांबुल के सुल्तानबेली जिले में एक इमारत से गिर गईं।

रिपोर्ट की मानें तो, स्थानीय पुलिस ने उनकी डेड बॉडी के पास से एक नोट भी बरामद किया है। पहली नजर में इसे सुसाइड माना जा रहा है। हालांकि, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

तुर्की मीडिया ने बताया कि इंफ्लुएंसर कुबरा अयकुत पिछले हफ्ते इस्तांबुल में मृत पाई गई थीं और उनके शरीर के पास एक सुसाइड नोट मिला था। उनकी मौत की जांच शुरू कर दी गई है और उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अंतिम संस्कार उनके गृहनगर में आयोजित किया जाएगा जहां उनके माता-पिता रहते हैं।

बताते चलें की कुबरा अयकुत उस वक्त सबसे ज्यादा सुर्खियों में आ गई थीं जब उन्होंने बिना किसी को अपना दूल्हा बनाए खुद से ही शादी कर ली है। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।

Read more about: kubra aykut bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X