अदिति शर्मा तुर्की सीरीज 1001 नाइट्स के हिंदी रीमेक में इस एक्टर के साथ करेंगी रोमांस!
शाहिद कपूर और रणवीर सिंह के साथ काम कर चुकीं अदिति शर्मा को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। एक बार फिर से अदिति शर्मा अपनी एक्टिंग का हुनर दिखाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इस बार उनकी जोड़ी पहली बार अदनान खान के साथ दिखाई देगी। जो कि 50 से अदिक देशों में दिखाया जाएगा।
प्रतिभाशाली अभिनेत्री अदिति अब दूनिया भर पर प्रशंसित तुर्की सीरीज 1001 नाइट्स (बिनबीर गेस) के हिंदी रीमेक में दिखाई देंगी, जिसे अभिनेता अदनान खान के साथ 50 से अधिक देशों में रूपांतरित किया गया है। जो कि फैंस के दिलचस्प है।

एक और दिलचस्प कहानी पेश करते हुए, सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन ने 'कथा अनकही' के पहले लुक का अनावरण किया, जो दूनिया भर पर प्रशंसित तुर्की शो 1001 नाइट्स (बिनबीर गेस) की हिंदी रीमेक है, जिसे 50 से अधिक देशों में रूपांतरित किया गया है।शो के हिंदी रीमेक में अदिति शर्मा और अदनान खान नजर आएंगे। पहली बार अदिति अपने करियर में दिलचस्प किरदार में दिखाई देंगी। बताया जा रहा है कि दर्शकों को एक अलग और यूनिक लव स्टोरी देखने को मिलेगी।
अपनी मनोरम कथा और पात्रों के साथ, यह शो दुनिया भर के लाखों लोगों के दिलों में अपनी उल्लेखनीय छाप की तरह ही आपके दिल को छू लेगा। इनकी कहानी में है कसक नफ़रत की, या कशिश प्यार की? रिपोर्ट है कि फैंस को इस शो के जरिए टीवी पर दर्द और प्यार भरी लव स्टोरी देखने को मिलेगी। बता दें कि चैनल को दूनिया भर पर प्रशंसित तुर्की शो 1001 नाइट्स (बिनबीर गेस) के हिंदी रीमेक को सामने लाने पर गर्व है, जिसे 'कथा अनकही' शीर्षक से 50 से अधिक देशों में रूपांतरित किया गया है।अपनी आकर्षक कहानी और किरदारों के साथ यह शो आपके दिल को छू लेगा, ठीक वैसे ही जैसे इसने दुनिया भर के लाखों लोगों के दिलों में अपनी छाप छोड़ी है।


Click it and Unblock the Notifications