Tunisha Sharma की सुसाइड की खबर से हिल गया टीवी जगत, इन सितारों ने ट्वीट कर जताया शोक!

tunisha sharma

टीवी इंडस्ट्री से इस वक्त काफी चौकाने वाली खबर सामने आ रही है। अभिनेत्री तुनिषा (Tunisha Sharma) शर्मा ने 24 दिसंबर को महाराष्ट्र में 20 साल की उम्र में आत्महत्या कर ली। इसके बाद से सोशल मीडिया पर हंगामा हो गया है और सितारों के रिएक्शन इसमें सामने आ रहे हैं। सितारों ने इस सुसाइड को लेकर दुख व्यक्त किया है। पता चला है कि टीवी अभिनेत्री तुनिषा शर्मा ने टीवी सीरियल के सेट पर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पता चलते ही उनको अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उनकी सबसे हालिया इंस्टाग्राम स्टोरी उनकी मृत्यु से कुछ घंटे पहले पोस्ट की गई थी। अभिनेत्री ने 'चक्रवर्ती अशोक सम्राट' और 'इंटरनेट वाला लव' सहित कई शो में अभिनय किया था और लोग उनको काफी पसंद करते थे।

उनके साथी कलाकारों के ट्वीट्स लगातार सामने आ रहे हैं और इस लिस्ट में कई सितारे शामिल हैँ। टीवी कलाकार करण कुंद्रा लिखते हैं,

करण कुंद्रा का ट्वीट

करण कुंद्रा का ट्वीट

''चौंकाने वाला और बेहद दुखद.. इतनी युवा और होनहार जीवन बहुत जल्दी चला गया। मैं भगवान से उनके प्रियजनों को शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं #तुनीशाशर्मा ओम शांति''

करणवीर बोहरा

करणवीर बोहरा

अभिनेता करणवीर बोहरा ने लिखा, ''हे भगवान! यह बहुत दुखद और हृदय विदारक है तुनिशा शर्मा। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे।'' कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने भी तुनिशा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया है।

केआरके

केआरके

केआरके ने एक सवाल पूछते हुए लिखा है, ''मुझे समझ नहीं आता कि सेट पर एक छोटे से बाथरूम में कोई लड़की कैसे फांसी लगा सकती है? उचित जांच होनी चाहिए।''

अशोक पंडित

अशोक पंडित

इसके अलावा अशोक पंडित ने लिखा, ''20 साल की तुनिशा शर्मा ने अपने सीरियल के सेट पर आत्महत्या कर ली। जीवन में कोई भी दुःख इतना बड़ा नहीं होता कि दूर न हो सके। अपने माता-पिता के बारे में सोचना चाहिए जिन्हें जीवन भर के लिए एक बच्चे को खोने के दर्द के साथ जीना पड़ेगा। ओम शान्ति!'' इसी तरह से लगातार सोशल मीडिया पर सितारों के दुख भरे पोस्ट सामने आ रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X