Tunisha Sharma: शीजान खान पर दुखों का पहाड़, बहन की गंभीर हालत, मां बोलीं- मुस्लिम हैं, गुनाह क्या है?

Falaq Naaz: तुनिषा शर्मा सुसाइड केस को लेकर शीजान खान पुलिस गिरफ्त में हैं। शीजान खान का परिवार लगातार गंभीर हालात का सामना कर रहे हैं। इस बीच शीजान खान के परिवार को एक और तकलीफ का सामना करना पड़ा है। तुनिषा शर्मा की करीबी और शीजान खान की बहन अस्पताल में एडमिट हैं। शीजान खान की मां कहकशां फैजी इस पूरे हालात को देख बुरी तरह रो रही हैं।
उनके लिए यह परेशानी है कि एक तरफ उनका बेटा एक महीने से जेल में बंद हो कर जमानत की राह देख रहा है। वहीं दूसरी तरफ शीजान की बहन फलक नाज अस्पताल में एडमिट हैं। बताया जा रहा है कि फलक की तबीयत अचानक खराब हो गई। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया है।

शीजान खान के परिवार की बुरी हालत
फलक की मां ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी है कि वह किस तरह से बुरे हालातों का सामना कर रही हैं। उन्होंने एक पोस्ट के जरिए यह सवाल उठाया है कि आखिरकार उनके परिवार को किस चीज की सजा मिल रही है।

हमारे परिवार को किस बात की सजा मिल रही है?
कहकंशा ने फलक नाज की अस्पताल से तस्वीर शेयर कर लिखा है कि मुझे बस यह समझ नहीं आ रहा है कि हमारे परिवार को किस बात की सजा मिल रही है और क्यों? वह आगे लिखती हैं कि शीजान मेरा बेटा पिछले एक महीने से बिना किसी सिंगल सबूत के कैदियों की तरह जेल में सजा काट रहा है।

प्यार करने का हक नहीं था- शीजान खान की मां
मेरी बच्ची फलक अस्पताल में एडमिट है। शीजा खान का छोटा भाई आटिस्टिक बच्चा है और वो भी बीमार है। उन्होंने सवाल उठाया है कि क्या एक मां को किसी दूसरे के बच्चे को मां जैसा प्यार करना गुनाह है? ये गैरकानूनी है? इसके आगे तुनिषा पर शीजान खान की मां ने लिखा है कि क्या हमें उस बच्ची को प्यार करने के लिए, उसे प्यार करने का हक नहीं था।

तुनिषा शर्मा के सुसाइड के 1 महीने
क्योंकि हम मुस्लिम है, हमारा गुनाह क्या है? बता दें कि तुनिषा शर्मा ने 24 दिसंबर को अली बाबा दास्तान ए काबुल के सेट पर सुसाइ़ड कर लिया। जिसके बाद तुनिषा की मां की गवाही पर शीजान खान को पुलिस की गिरफ्ट में लिया गया।


Click it and Unblock the Notifications











