Tunisha Sharma Suicide : सेट पर शीजान के पीछे भागी थी तुनिषा, फिर मेकअप रूम में जाकर, सीसीटीवी में खुलासा!

Tunisha Sharma,Sheezan khan

Tunisha Sharma- Sheezan Khan Fight:तुनिषा शर्मा सुसाइड केस में पुलिस ने नया खुलासा किया है। पुलिस को तुनिषा के मौत के दिन यानी कि 24 दिसंबर का सीसीटीवी फुटेज मिला है। जिसके आधार पर पुलिस के हाथ अहम जानकारी लगी है। साथ ही पुलिस ने पूछताछ को देखते हुए शीजान खान की पुलिस कस्टडी को 31 दिसंबर के लिए बड़ा दिया है। पुलिस का कहना है कि शीजान खान उनके सवालों का ठीक से जवाब नहीं दे रहा है। पुलिस ने कोर्ट से शीजान खान की कस्टडी 2 दिन बढ़ाने की मांग की थी। लेकिन इसे केवल एक दिन के लिए किया गया है। तुनिषा शर्मा मामले में शीजान खान की रिमांड कॉपी सामने आयी है। इसमें यह साफ हो रहा है कि तुनिषा ने मौत से पहले शीजान खान के मेकअप रूम में जाकर कुछ देर के लिए उनसे बातचीत की थी। सीसीटीवी कैमरे में यह कैद हुआ है।

तुनिषा ने शीजान के मेकअप रूम में जाकर

तुनिषा ने शीजान के मेकअप रूम में जाकर

मीडिया रिपोर्ट अनुसार रिमांड कॉपी में बताया गया है कि 24 दिसंबर को सुसाइड करने से पहले तुनिषा ने शीजान के मेकअप रूम में जाकर उनसे कुछ देर के लिए बात की थी। फिर शीजान अपना सीन पूरा करने के लिए वहां से चले गए।

वहां से लौटकर अपने मेकअप रूम में चली गईं

वहां से लौटकर अपने मेकअप रूम में चली गईं

इसके बाद तुनिषा भी शीजान खान के पीछे अलीबाबा के सेट के पास वाले गेट तक कई थीं। लेकिन फिर वह वहां से लौटकर अपने मेकअप रूम में चली गईं। इस बीच कुछ तो बड़ा हुआ जिसने तुनिषा को पूरी तरह से परेशान कर दिया। तुनिषा ने अपने मेकअप रूम में अपना मोबाइल फोन रखा।

तुनिषा के साथ ऐसी कौन सी बातचीत हुई

तुनिषा के साथ ऐसी कौन सी बातचीत हुई

वह फिर से शीजान खान के मेकअप रूप में गईं। सीसीटीवी में यह सारी घटना कैद हुई है। शीजान खान से पुलिस यह जानने की कोशिश में हैं कि आखिर तुनिषा के साथ ऐसी कौन सी बातचीत हुई है, शीजान से कई बार यही सवाल किया जा रहा है। लेकिन वह इसे बताने की बजाए यहां-वहां की बातें कर रहे हैं।

मौत से 15 दिन पहले दोनों का ब्रेकअप

मौत से 15 दिन पहले दोनों का ब्रेकअप

शीजान के मोबाइल से यह भी पता चला है कि तुनिषा के साथ उनका अफेयर था। मौत से 15 दिन पहले दोनों का ब्रेकअप हुआ था। तुनिषा ने कई दफा शीजान को मैसेज भी किया था। लेकिन शीजान ने उनके कई सारे मैसेज को नजरअंदाज रहा।

शीजान ने उसे इलाज के लिए 3 डॉक्टरों की सलाह भी दी

शीजान ने उसे इलाज के लिए 3 डॉक्टरों की सलाह भी दी

पुलिस ने कोर्ट में बताया कि तुनिषा काफी संवेदनशील थी। वह एन्जाइटी और ओसीडी से जूझ रही थी। शीजान ने उसे इलाज के लिए 3 डॉक्टरों की सलाह भी दी थी। शीजान को तुनिषा के बारे में सब पता था, फिर उसके साथ रिश्ता रखा और ब्रेकअप कर लिया।

शीजान ने सेट पर तुनिषा को थप्पड़ मारा

शीजान ने सेट पर तुनिषा को थप्पड़ मारा

शीजान के साथ तुनिषा अपना रिश्ता नहीं खत्म करना चाहती थी। शीजान के कई महिलाओं के साथ संबंध थे। जिस वजह से तुनिषा आत्महत्या करने पर मजबूर हुई। पुलिस ने बताया है कि शीजान ने सेट पर तुनिषा को थप्पड़ मारा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X