Tunisha Sharma Last Rites Live: तुनिषा का अंतिम संस्कार पूरा, बेसुध हालत में पहुंची मां, दर्दनाक VIDEO

Tunisha Sharma Last Rites: फितूर , बार-बार देखो और कहानी 2 जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी तुनिषा शर्मा का मंगलवार को अंतिम संस्कार पूरा किया गया। तुनिषा की मां की हालत इस दौरान काफी खराब रही। तुनिषा के मामा ने मुखााग्नि दी। बेटी की मौत से मां पूरी तरह से बिखर गई। इस दौरान कई सेलेब्स भी वहां भावुक आंखों के साथ तुनिषा को अंतिम विदाई देने के लिए पहुंचे। शिविन नांरग इस दौरान काफी भावुक दिखाई दिए। तुनिषा की मां को देखकर वहां पर मौजूद सभी लोग काफी भावुक हो गए। बेसुध हालत में तुनिषा की मां को सहारे के साथ शमशान घाट में लाया गया। लाल कपड़े में तुनिषा के पार्थिव शरीर को शमशान घाट लाया गया। वहां पर मौजूद हर किसी की आंख तुनिषा को देख भावुक हो रही थी।
तुनिषा शर्मा ने 24 दिसंबर को अपने टीवी शो अली बाबा दास्तान ए काबुल के सेट पर फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। पोस्टमार्टम और पुलिस जांच के बाद परिवार मंगलवार को तुनिषा का पार्थिव शरीर लेने के लिए अस्पताल पहुंचा। दिवंगत एक्ट्रेस की अंतिम यात्रा के लिए एक गाड़ी उनके घर पहुंची थी। पहले तुनिषा के पार्थिव शरीर को उनके घर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। इसके बाद शाम को उनका पार्थिव शरीर को शमशान घाट ले जाया गया।
अंतिम दर्शन की व्यवस्था तुनिषा के इमारत के पास की गई थी। जहां पर टीवी के कई सेलेब्स आना शुरू हो चुके हैं। एक्टर विशाल जेठवा, शिविन नारंग और दीपिका सिंह अपने पति के साथ तुनिषा के घर पहुंचे।। मीरा रोड स्थित गोड़देव शमशान भूमि पर एक्ट्रेस का अंतिम संस्कार किया गया। आपको बता दें कि तुनिषा के अंतिम दर्शन के लिए शीजान खान का परिवार भी पहुंचा। जहां उनकी बहन फलक नाज का रोकर बुरा हाल हो गया। याद दिला दें कि बहुत ही कम उम्र में काम करना शुरू कर दिया था। फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया में उन्हें छोटी कैटरीना कैफ के नाम से जाना जाता था।


Click it and Unblock the Notifications
