तुनिषा शर्मा सुसाइड केस को इस बीजेपी नेता ने बताया Love Jihad का मामला, पुलिस ने दिया जवाब!

tunisha sharma

अक्सर देखा जाता है राजनीतिक पार्टियों के द्वारा किसी भी मामले को राजनीतिक रूप दिया जाता है और फिर दो पक्ष सामने आ जाते हैं। इस वक्त भी तुनिशा शर्मा के निधन के बाद ऐसा ही हो रहा है और बीजेपी नेता के द्वारा इस मामले को लव जिहाद से जोड़ा जा रहा है। लेकिन पुलिस ने इस मामले के लव जिहाद एंगल को पूरी तरह से खारिज किया है। बता दें कि शनिवार को टीवी इंड्स्ट्री से एक खबर आई थी कि,

अभिनेत्री तुनिषा शर्मा ने 24 दिसंबर को महाराष्ट्र में 20 साल की उम्र में आत्महत्या कर ली। पता चला था कि टीवी अभिनेत्री तुनिषा शर्मा ने टीवी सीरियल के सेट पर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ये काफी चौकाने वाला था।

अभिनेत्री ने 'चक्रवर्ती अशोक सम्राट' और 'इंटरनेट वाला लव' सहित कई शो में अभिनय किया था और लोग उनको काफी पसंद करते थे। इसके बाद खबरें सामने आईं कि तुनिषा जिसको डेट कर रही थी वो मुस्लिम है और उसका नाम शीजान है।

'लव जिहाद' का मामला है

'लव जिहाद' का मामला है

बस ये पता चलते हुए कई लोगों के बयान सामने आने लगे थे। इस बीच बीजेपी नेता गिरीश महाजन ने रविवार को दावा किया कि अभिनेत्री तुनिषा शर्मा की मौत 'लव जिहाद' का मामला है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सख्त कानून

सख्त कानून

महाजन ने आगे कहा कि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार "लव जिहाद" के खिलाफ सख्त कानून लाने पर विचार कर रही है।

पुलिस ने किया इंकार

पुलिस ने किया इंकार

इसके बाद पुलिस का एक बयान आया है जिसमें पुलिस ने लव जिहाद को लेकर खुले शब्दों में मना कर दिया है। जी हां, ACP चंद्रकांत जाधव ने कहा है कि, अभी तक किसी अन्य मामले, ब्लैकमेलिंग या 'लव जिहाद' का कोई एंगल सामने नहीं आया है।

ब्रेकअप

ब्रेकअप

हालांकि खबरें ये भी हैं कि तुनिशा शर्मा प्रेगनेंस थीं और शीजान खान के साथ उनका ब्रेकअप, निधन से 15 दिन पहले हो गया था।

डिप्रेशन का शिकार भी बताया जा रहा है

डिप्रेशन का शिकार भी बताया जा रहा है

इस वजह से वो काफी टेंशन में थीं और उनके डिप्रेशन का शिकार भी बताया जा रहा है। हालांकि सच्चाई क्या है ये तो आने वाले दिनों में पता चल ही जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X