Tunisha Sharma Funeral: बेटी का अंतिम संस्कार देख सदमें में पहुंची तुनिषा की मां, पैरों पर नहीं हो पाई खड़ी तक

Tunisha Sharma Moter Faint At Funeral: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा के निधन के बाद आज उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया है। तुनिषा के अंतिम संस्कार में टेलीविजन इंडस्ट्री से जुड़े उनके तमाम दोस्तों और स्टार्स ने शिरकत की। तुनिषा के अंतिम संस्कार से दिला देने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में तुनिषा की मां की हालत हर किसी को परेशान कर रही है।
तुनिषा का अंतिम संस्कार के वक्त उनकी मां सदमे में बदहवास दिखाई दीं। इतना ही नहीं वो खुद से चल और बैठ भी नहीं पा रही थीं। तुनिषा के दोस्त और परिजन उन्हें संभालते दिखाई दिए और अंतिम संस्कार के बाद उन्हें गाड़ी तक भी उठाकर ले जाना पड़ा।

20 साल थी उम्र
तुनिषा ने महज 20 साल की उम्र में शूटिंग के बाद मेकअप रूम में आत्महत्या कर ली थी। तुनिषा की मौत की खबर के बाद उनके बॉयफ्रेंड शीजान खान को मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिया है। वहीं तुनिषा के अंतिम संस्कार में शीजान की बहन फलक नाज पहुंची थीं जो कि बदहवास दिखाई दे रही थीं।

सदमे में मां तुनिषा के
अंतिम संस्कार से पहले पोस्टमार्टम हाउस में उनकी मां तुनिषा का शव देखने पहुंचीं थीं। वहीं अंतिम संस्कार के बाद भी तुनिषा की मां बेसुध ही दिखाई दे रही थीं। सोशल मीडिया पर लोग तुनिषा की मां को ये कष्ट सहने की शक्ति देने की दुआएं कर रहे हैं।

मां ने बॉयफ्रेंड पर लगाए आरोप
सबसे ज्यादा तकलीफ में मां ऐसा कहा जा रहा है कि तुनिषा के निधन का गम तो सभी को है लेकिन उनकी मां काफी तकलीफ में हैं। बीते दिन तुनिषा की मां ने आरोप लगाते हुए कहा था कि शीजान खान की वजह से तुनिषा ने जान ली है और उसको बिल्कुल ना छोड़ा जाए।

मां की वीडियो आया था सामने
मां ने एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा किया था जिसमें वो मीडिया का धन्यवाद कर रहीं थीं। उन्होने इस वीडियो में कहा, ''मैं आप सब मीडियावालों को ये बताना चाहती हूं कि शीजान ने तुनिषा को धोखा दिया, उसके साथ पहले रिलेशनशिप बनाया शादी का वादा करके, फिर उसके साथ ब्रेकअप किया।


Click it and Unblock the Notifications