..................... Tunisha Sharma last rites videos Tunisha Sharma mother and sheezan khan sister falak naaz crying at Tunisha funeral - Hindi Filmibeat

तुनिषा के अंतिम संस्कार में बेसुध हुई मां तो बदहवास हुई BF की बहन, ये पांच वीडियो दहला देंगे दिल

tunisha sharma funeral

Tunisha Sharma Funeral Videos: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा के निधन के बाद आज उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया है। तुनिषा के अंतिम संस्कार में टेलीविजन इंडस्ट्री से जुड़े उनके तमाम दोस्तों और स्टार्स ने शिरकत की। तुनिषा के अंतिम संस्कार के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं जो कि हर किसी की आंखों में आंसू ला रहे हैं।

तुनिषा ने महज 20 साल की उम्र में शूटिंग के बाद मेकअप रूम में आत्महत्या कर ली थी। तुनिषा की मौत की खबर के बाद उनके बॉयफ्रेंड शीजान खान को मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिया है। वहीं तुनिषा के अंतिम संस्कार में शीजान की बहन फलक नाज पहुंची थीं जो कि बदहवास दिखाई दे रही थीं।

सदमे में मां

तुनिषा के अंतिम संस्कार से पहले पोस्टमार्टम हाउस में उनकी मां तुनिषा का शव देखने पहुंचीं थीं। तुनिषा के अंतिम दर्शन कर उनकी मां की हालत खराब हो गई और वो बदहवास होकर बाहर निकलीं। तुनिषा की मां को दो लोग पकड़े दिखाई दे रहे थे और वो जरा भी होश में नहीं लग रही थीं।

बदहवास हुईं फलक नाज

तुनिषा के बॉयफ्रेंड की बहन फलक नाज भी उनके अंतिम संस्कार में शिरकत करने के लिए पहुंची थीं। फलक और तुनिषा दोनों ही एक दूसके के काफी क्लोज थीं। वीडियो में फलक नाज बदहवास होकर रोती दिखाई दे रही हैं। उनकी चीख पुकार से साफ है कि वो खुद को संभाल भी नहीं पा रही हैं।

तुनिषा की अंतिम संस्कार

इसके साथ ही और भावुक कर देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में तुनिषा को पोस्टमॉर्टम के बाद पहले उनके घर ले जाया गया। इसके बाद उन्हे उनके घर से अंतिम यात्रा पर ले जाया गया।

सबसे ज्यादा तकलीफ में मां

ऐसा कहा जा रहा है कि तुनिषा के निधन का गम तो सभी को है लेकिन उनकी मां काफी तकलीफ में हैं। बीते दिन तुनिषा की मां ने आरोप लगाते हुए कहा था कि शीजान खान की वजह से तुनिषा ने जान ली है और उसको बिल्कुल ना छोड़ा जाए।

मां ने लगाए शीजान पर आरोप

मां ने एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा किया था जिसमें वो मीडिया का धन्यवाद कर रहीं थीं। उन्होने इस वीडियो में कहा, ''मैं आप सब मीडियावालों को ये बताना चाहती हूं कि शीजान ने तुनिषा को धोखा दिया, उसके साथ पहले रिलेशनशिप बनाया शादी का वादा करके, फिर उसके साथ ब्रेकअप किया।

Read more about: tunisha sharma bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X