..................... Tunisha Sharma Death: सलमान खान की दबंग 3 से लेकर कैटरीना की फिल्म तक, यहां जानें तुनिषा शर्मा की फिल्मोग्राफी | Tunisha Sharma dies by suicide at 20, have worked with Salman Khan, Katrina Kaif, know her popular serials - Hindi Filmibeat

Tunisha Sharma Death: सलमान खान की दबंग 3 से लेकर कैटरीना की फिल्म तक, यहां जानें तुनिषा शर्मा की फिल्मोग्राफी

tunisha-sharma-dies-by-suicide-at-20-worked-with-salman-khan-katrina-kaif-know-her-popular-serials

Tunisha Sharma Death: एंटरटेनमेंट जगत से एक बुरी खबर सामने आ रही है। फिल्म और टेलीविजन की जानी मानी अभिनेत्री तुनिषा शर्मा ने अपने सेट के मेकअप रूम में आत्महत्या कर ली। तुनिषा को आनन फानन वहां से अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वह महज 20 साल की थीं। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

एंटरटेनमेंट जगत से लेकर तुनिषा के फैंस तक, सभी इस खबर से सदमे में हैं। सूत्रों के मुताबिक, तुनिषा ने अपने को स्टार शीजान के मेकअप रूम में आत्महत्या की थी। शीजान जब अपने शॉट के बाद मेकअप रूम में पहुंचे, तो उन्होंने कई बार आवाज लगाई, जब दरवाजा नहीं खोला गया.. तो उन्होंने मेकअप रूम का दरवाजा तोड़ा। वहां, तुनिषा को मृत हालत में पाया गया।

तुनिशा का शव पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। वह 20 साल की थीं, लेकिन उन्होंने बतौर बाल कलाकार ही अपना करियर शुरु किया था। 'भारत का वीर पुत्र महाराणा प्रताप' सीरियल से तुनिषा ने डेब्यू किया था।

अली बाबा: दास्तान ए काबुल में कर रही थीं काम

अली बाबा: दास्तान ए काबुल में कर रही थीं काम

तुनिषा इस वक्त सोनी सब टीवी के सीरियल 'अली बाबा: दास्तान ए काबुल' में अहम किरदार निभा रही थीं। वह इस सीरियल में शहजादी मरियम बनी थीं। इसके अलावा भी तुनिषा कई पॉपुलर टीवी सीरियलों में काम कर चुकी थीं .. जिससे उन्हें घर घर में पहचान मिली थी।

इन सीरियलों में किया था काम

इन सीरियलों में किया था काम

डेब्यू के बाद, तुनिषा ने टेलीविजन में लगातार किया था। वह चक्रवर्ती अशोक सम्राट, गब्बर पूंछवाला, शेर-ए-पंजाब: महाराजा रंजीत सिंह, इंटरनेट वाला लव, हीरो: गायब मोड ऑन.. जैसे सीरियलों में काम कर चुकी थीं।

पॉपुलर फिल्मों का भी रही थीं हिस्सा

पॉपुलर फिल्मों का भी रही थीं हिस्सा

टेलीविजन के साथ साथ तुनिषा कई फिल्मों का भी हिस्सा रह चुकी थीं। साल 2016 में वो फिल्म फितूर, बार बार देखा और कहानी 2 में दिखी थीं। वहीं, साल 2019 में आई सलमान खान की फिल्म दबंग 3 में भी तुनिषा ने कैमियो रोल निभाया था।

म्यूजिक वीडियो में भी आई थीं नजर

म्यूजिक वीडियो में भी आई थीं नजर

इतना ही नहीं, बल्कि तुनिषा कई म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आ चुकी हैं। बताया जा रहा है तुनिषा शर्मा एक्टर शिविन नारंग के साथ एक म्यूजिक वीडियो शूट करने वाली थीं। जब उन्होंने सुसाइड कर अपनी जिंदगी खत्म कर ली।

सोशल मीडिया पर एक्टिव

सोशल मीडिया पर एक्टिव

तुनिषा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती थीं। इंस्टाग्राम पर उन्हें एक मिलियन लोग फॉलो करते थे। यहां तक कि सुसाइड से 6 घंटे पहले तक की तुनिषा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट डाला था। उनके अचानक यूं जाने से उनके फैंस और चाहने वाले बेहद दुखी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X