Tunisha Sharma के बॉयफ्रेंड शीजान खान को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कुछ ही दिनों पहले हुआ था ब्रेकअप

Tunisha Sharma Suicide: एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा के सुसाइड की खबर ने हर किसी को शॉक दे दिया है। तुनिषा की मौत मामले में उनके को-स्टार और कथित ब्वॉयफ्रेंड शिजान खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। तुनिषा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। तुनिषा की मौत के बाद उनकी मां और मामा ने शीजान खान पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शीजान खान को देर रात धारा 306 के तहत अरेस्ट किया है।
पुलिस ने कही ये बात
इस मामले में बात करते हुए पुलिस ने कहा है कि, एक्टर शीजान खान पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। शीजान खान को वसई कोर्ट में पेश किया जाएगा। इसके पहले शनिवार को मीडिया से बातचीत में डीसीपी चंद्रकांत जाधव न ने बयान में कहा है कि अली बाबा टीवी शो में काम करने वाली एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने जहां टीवी शो का काम चल रहा था, वहां पर सुसाइड कर लिया है।
मां ने लगाए आरोप
उन्होंने आगे कहा कि तुनिषा के मां ने सेट पर आने के बाद रिपोर्ट दर्ज कराई है। मां की शिकायत के आधार पर सुसाइड करने के लिए उकसाने का आरोप तुनिषा के साथ काम करने वाले कलाकार शीजान खान पर लगाया गया है। उनकी शिकायत के आधार पर अब एक्टर को अरेस्ट किया गया है।
ब्रेक के बाद नहीं लौटीं
बता दें कि तुनिषा शूटिंग कर रही थीं लेकिन, ब्रेक के बाद वो वापस सेट पर नहीं आईं। मौके पर जब पुलिस पहुंची तो तुनिषा को शीजान के मेकअप रूम में फंदे से लटका हुआ पाया। वहीं, घटनास्थल पर कोई सुसाइट नोट नहीं बरामद किया गया। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।
आखिरी पोस्ट वायरल
यहां तक कि निधन के कुछ समय पहले भी तुनिषा ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया था जिसमें वो मेकअप कराते हुए नजर आ रही थीं। तुनिषा पहले भी कई और शो में नजर आ चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications