'मेरी बेटी को शीजान ने तीन-चार महीने यूज किया, फिर ब्रेकअप कर लिया, उसे मत छोड़ना'- तुनिषा की मां

tunisha sharma

टीवी की मशहूर अदाकारा तुनिषा शर्मा ने सुसाइड कर ली थी और इसके बाद अब कई अहम कड़ियां इस केस से निकलकर आ रहीं हैं। बता दें कि तुनिषा के बॉयफ्रेंड शीजान खान को पुलिस ने एफआईआर के बाद हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ चल रही है। 24 दिसंबर को खबर आई थी कि शूटिंग सेट पर ही अभिनेत्री ने फांसी लगातार आत्महत्या कर ली है और लोगों के लिए ये काफी हिला देने वाली खबर थी।

इस केस को लेकर तुनिषा की मां ने एक वीडियो पोस्ट करते हुए बड़ा बयान मीडिया को दिया है। उन्होने शीजान को लेकर काफी बड़ा खुलासा किया है जो कि चौकाने वाला है।

तुनिषा की मां का बयान

तुनिषा की मां का बयान

''मैं आप सब मीडियावालों को ये बताना चाहती हूं कि शीजान ने तुनिषा को धोखा दिया, उसके साथ पहले रिलेशनशिप बनाया शादी का वादा करके, फिर उसके साथ ब्रेकअप किया। उसका किसी और लड़की के साथ अफेयर था फिर भी उसने तुनिषा को अपने साथ बनाए रखा।

आगे ये कहा

आगे ये कहा

उसने तीन चार महीने तुनिषा को यूज किया। बस मैं इतना कहना चाहती हूं कि शीजान को सजा मिलनी चाहिए। मेरा बच्चा गया है, मीडिया बहुत सहयोग कर रही है इसलिए मैं मीडिया का शुक्रिया अदा करती हूं।''

कई बड़े आरोप शीजान पर लगाए हैं

कई बड़े आरोप शीजान पर लगाए हैं

जी हां, तुनिषा की मां ने सीधे कई बड़े आरोप शीजान पर लगाए हैं और अब इसको लेकर पुलिस किस नतीजे पर पहुंचती है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

सुसाइड करने से पहले अपनी मां से बात की थी

सुसाइड करने से पहले अपनी मां से बात की थी

इसके अलावा खबर है कि तुनिषा ने सुसाइड करने से पहले अपनी मां से बात की थी और कहा था कि वो शीजान से बात करना चाहती है। एक मीडियो रिपोर्ट में इस बात का दावा भी किया गया है। बता दें कि टीवी की मशहूर अदाकार तुनिषा शर्मा का यूं चले जाना हर किसी के लिए चौकाने वाला है।

बेहतरीन सीरियल्स में काम किया है

बेहतरीन सीरियल्स में काम किया है

वो अपने करियर के पीक पर थीं और लगातार काम कर रहीं थीं। उन्होने अपनी जिंदगी खुद ही क्यों खत्म कर ली? इस सवाल को लेकर पुलिस छानबीन कर रही है। तुनिषा शर्मा ने कई बेहतरीन सीरियल्स में काम किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X