Tumbbad trailer : विरासत, खजाना और डर की खतरनाक कहानी, आनंद एल राय की बेस्ट फिल्म

हॉरर फिल्म तुम्बाड का ट्रेलर रिलीज हो गया है और ये काफी ज्यादा खतरनाक है। इसको देखने के बाद आपको पता चलेगा की फिल्म की कहानी एक विरासत, सोना और डर के ऊपर पूरी तरह से निर्भर है। फिल्म में 1920 का दौर दिखाया गया है जो कि आपको इस फिल्म से काफी ज्यादा जोड़े रहने का काम करेगा। ट्रेलर के शुरु में ही पता चल जाएगा कि कोई खजाना है जिसकी तलाश सरकार नाम का कोई शख्स कर रहा होता है और वो आखिर में मर जाता है। इसके बाद उसका कोई वारिस फिर से डर और खतरे के बीच इस खजाने को ढूंढने के लिए निकलता है..इसके बाद ही शुरु होती है मौत की अनोखी कहानी।

प्रोड्यूसर आनंद एल राय ने इसके बारे में पहले ही कहा थी कि फिल्म काफी ज्यादा शानदार होने वाली है और ट्रेलर देखकर आपको इसका अंदाजा लग जाएगा। इस ट्रेलर के एक भाग में आपको कल्कि कोचलिन की भी एक झलक देखने को मिलेगी।

tumbbad, aanand l rai, तुम्बाड, आनंद एल राय

आनंद एल राय ने फिल्मीबीट से बातचीत में कहा कि दर्शकों को कुछ नया देने की हमारी जिम्मेदारी है। तुबांड वो कहानी है जो दर्शकों के लिए एक सही जोनर लेकर आती है।आप इसे एक तरह से हिंदुस्तानी जोनर कह सकते हैं।

यह फिल्म भारतीय कहानी के लिए दरवाजा खोलता है। इस फिल्म से जुड़ने की वजह बताते हुए वह कहते हैं कि तनु वेड्स मनु और जीरो अलग तरह की फिल्म है। मैं खुद को टाइपकास्ट नहीं बनाना चाहता हूं..

फिल्मों में सिर्फ शादी और कॅामेडी शामिल कर मैं खुद को सीमित नहीं रखता चाहता हूं। इसलिए तुबांड उस तरफ मेरी एक नई कोशिश है।

फिलहाल आप देखिए इस फिल्म का ये शानदार ट्रेलर जो आपके रोंगटे खड़े कर देगा। फिल्म का निर्देशन राही अनिल बर्वे और आदेश प्रसाद ने किया है फिल्म 12 अक्टूबर को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में तहलका मचाने के लिए आ रही है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X