'तुम्बाड' की अनोखी डरावनी दुनिया फिर आएगी सामने- होने वाली है सीक्वल की घोषणा !
2018 में रिलीज हुई काल्पनिक-थ्रिलर फिल्म 'तुम्बाड' को रिलीज हुए 1 साल हो चुके हैं। सोहम शाह अभिनीत इस फिल्म ने दर्शकों के दिलों दिमाग में डर की नई परिभाषा लिखी। फिल्म को आनंद एल राय और सोहम शाह ने प्रोड्यूस किया था। अब ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया के बाद अब इसका सीक्वल प्लान किया जा रहा है।
सोहम शाह, जिन्होंने फिल्म में मुख्य किरदार निभाया था और फिल्म के निर्माता भी थे अब इसका सीक्वल बनाने वाले हैं। फिल्म से जुड़े सूत्र ने कहा- तुम्बाड थ्रिलर फिल्मों की दुनिया में एक गेम चेंजर साबित हुई है। फैंस भी इसके सीक्वल या प्रीक्वल की मांग कर रहे हैं। लिहाजा, फिल्म को मिले रिस्पॉस को देखते हुए मेकर्स अब इसे अलग स्तर पर ले जाने की तैयारी में हैं।

तुम्बाड में दिखाया गया था कि इस दुनिया में किसी भी इंसान की जरूरत के लिए पर्याप्त साधन हैं लेकिन उसकी लालच के लिए नहीं। फिल्म के विषय, अभिनय और बैकग्राउंड स्कोर ने लोगों का दिल जीत लिया था। 'तुम्बाड' महाराष्ट्र की पृष्ठभूमि पर आधारित कहानी थी, जबकि इसका सीक्वल पूरे भारत से संबंधित होगा।
तुम्बाड को बनाने में 6 साल का वक्त लगा था। जबकि रिलीज होने के बाद फिल्म सिनेमाघरों में 50 दिनों से भी ज्यादा समय तक चली थी। साथ ही OTT प्लैटफार्म पर भी फिल्म की जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी।


Click it and Unblock the Notifications











