'आशिकी 2' के गाने तुम ही हो... ने मचाई धूम
90 के दशक की सुपरहिट फिल्म आशिकी की कामयाबी का सारा श्रेय उसके म्यूजिक को जाता है। फिल्म के गाने आज भी लोग बड़े चाव से सुनते हैं। इसलिए अगर आज उसकी रीमेक बन रही है तो लोग उसके संगीत की तुलना ना चाहते हुए भी पुरानी आशिकी से करेंगे। लेकिन लगता है कि आशिकी 2 की पूरी टीम ने इस बात का ख्याल रखा और उन्हें शुरूआती तौर पर सफलता भी मिली है।
फिल्म आशिकी 2 के गाने तुम ही हो.. ने यूट्यूब पर धूम मचा दी है। इस गाने को मात्र 10 दिनों के अंदर ही 1,852, 947 हिट्स मिल चुके हैं। फिल्म का यह गाना खासकर के युवाओं में खासा लोकप्रिय माना जा रहा है।
इस गाने को अभिनेता आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर पर फिल्माया गया है जो कि आशिकी की हिट जोड़ी अनु अग्रवाल और राहुल रॉय की याद दिलाते हैं। इस चर्चित गाने को अर्जित सिह ने आवाज दी है, जबकि कंपोजिशन मिथुन की है। दावा किया गया है कि इस फिल्म के और भी गाने इसी तरह बेहतरीन है।देखते हैं कि 'आशिकी 2' क्या संगीत के मामले में 'आशिकी' को पीछे छोड़ पाती है कि नहीं? फिलहाल तो लोग इस फिल्म के गाने का यूट्यूब पर आंनंद उठा रहे हैं। देखते हैं कि इस आनंद की अवधि कितनी लंबी होती है?


Click it and Unblock the Notifications
