सुपरहिट सीक्वल...दमदार रोमांस...शूटिंग शुरू...शूटिंग खत्म...किसी को खबर नहीं!
एक तरफ तो जग्गा जासूस की शूटिंग है जो खत्म ही नहीं वहीं दूसरी तरफ अनुभव सिन्हा ने 2001 में आई सुपरहिट फिल्म तुम बिन का सीक्वल शूट भी हो चुका है। फिल्म अब अपने पोस्ट प्रोडक्शन में जुटने वाली है। फिल्म नवंबर में रिलीज़ होने को तैयार है।
तुम बिन 2 की शूटिंग ब्रिटेन में की गई है और फिल्म 18 नवंबर 2016 को जॉन अब्राहम और सोनाक्षी सिन्हा स्टारर फोर्स 2 से क्लैश करेगी। इस फिल्म के लिए सलमान खान ने सूरज पंचोली को रिकमेंड किया था।
[#AkkiPunch: "ये लोग 200 दिन तक एक फिल्म में शूट क्या करते हैं!"]
लेकिन सूरज फिल्म में कोई पॉपुलर हीरोइन चाहते थे जिसके लिए अनुभव सिन्हा नहीं माने। बस इसलिए सूरज पंचोली को फिल्म से बाहर का रास्ता दिखा दिया।
तुम बिन बॉलीवुड की सुपरहिट म्यूजिकल फिल्म थी। आज भी फिल्म के गाने लोगों के बीच खासे लोकप्रिय हैं। फिल्म और फिल्म के किरदारों को दर्शकों ने भी बहुत पसंद किया। वहीं अब फिल्म की लोकप्रियता को देखकर इसका सीक्वल भी बन गया। जानिए बॉलीवुड के आने वाले सीक्वल -


Click it and Unblock the Notifications











