#Teaser: 15 साल बाद सीक्वल और ऐसा टीज़र की बस सुनते रह जाओ....
15 साल बाद, तुम बिन के सीक्वल का पहला टीज़र आ चुका है। फिल्म कैसी है और क्या है, इस बारे में कोई बात ही नहीं करेंगे। क्योंकि टीज़र देखते ही आप खो जाएंगे।
एक बार फिर से जगजीत सिंह की आवाज़ में और इस बार उनका साथ दे रही हैं रेखा भारद्वाज। कोई फरियाद आज भी कई संगीत प्रेमियों की प्लेलिस्ट में होगा और शायद इसलिए फिल्म के पहले टीज़र में इसी गाने को जगह मिली है। और इसे शेयर किया खुद शाहरूख खान ने।
[#NayaElaan: नाम से ही सुपरहिट लग रही ये फिल्म - रोमांस जबर]
टीज़र शुरू होता है, कंवलजीत के डायलॉग से, जो फिल्म में नेहा शर्मा के पिता बने हैं, इसके बाद रेखा भारद्वाज की आवाज़ में कोई फरियाद।
लेकिन फिर आता है सरप्राइज़ - वही पुराना गाना, जिसने 15 साल पहले, सबके दिल में जगह बनाई, जगजीत सिंह की आवाज़ में कोई फरियाद। और इसे सुनते ही आप बाकी सब भूल जाएंगे।
[ये बॉलीवुड की #IshqiyaPics हैं, इतना रोमांस कि नज़र ना हटे!]
गौरतलब है कि तुम बिन काफी बड़ी म्यूज़िकल हिट थी। पिछली फिल्म का म्यूज़िक दिया था निखिल - विनय ने। इस बार भी फिल्म का म्यूज़िक बेहतरीन होने की गुजाइंश है, क्योंकि आज के फेवरिट म्यूज़िक डायरेक्टर अंकित तिवारी ने फिल्म के म्यूज़िक पर काम किया है।
आप देखिए फिल्म का टीज़र -


Click it and Unblock the Notifications












