1st day 1st Show..कहीं साल की सबसे बड़ी सरप्राइज ना निकल जाए तुम बिन 2 !
तुम बिन 2 आज से सिनेमाघरों में हैं और जानिए फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखकर कैसा रहा दर्शकों का रिएक्शन।
तुम बिन की सीक्वल तुम बिन 2 आज से सिनेमाघरों में हैं। तुम बिन को दर्शकों ने खूब पसंद किया था और उसके गाने आज भी लोगों के जुबान पर हैं। दोनों फिल्मों में एक बात तो तब भी थी और आज भी थी वो ये कि फिल्म तब भी सरप्रराइज पैकेज थी ।
[बॉक्स ऑफिस पर किसका बोलबाला..फोर्स 2 का एक्शन या तुम बिन 2 का रोमांस!]
दर्शकों के फर्स्ट शो के जैसे रिएक्शन आ रहे हैं उसे देखकर तो यही लग रहा है कि तुम बिन 2 भी छोटा पैकेट बड़ा धमाका साबित होने वाला है। दर्शकों से तुम बिन 2 को अभी तक काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है और पूरी उम्मीद है कि अगर ऐसे ही पॉजिटिव रिव्यू आते रहे तो फिल्म कमाल कर जाएगी।

फिल्म के साथ सबसे अच्छी बात ये है कि फिल्म कम बजट की है और साथ ही 2001 में आई तुम बिन दर्शकों से इमोशनली कनेक्ट हुई थी इसलिए दर्शकों को तुम बिन से भी उम्मीदें हैं। बॉलीवुड स्टार्स भी तुम बिन 2 को सोशल मीडिया पर काफी प्रमोट कर रहे हैं और फिल्म को इसका भी फायदा मिल सकता है।


Click it and Unblock the Notifications











