सुनिधी चौहान के बाद तुलसी कुमार ने सुनाई गुड न्यूज..शेयर की तस्वीर
अभी ज्यादा दिन नहीं हुए हैं जब सुनिधी चौहान ने अपने प्रेग्नेंट होने की गुड न्यूज सबको सुनाई है। इसके बाद अब सिंगर तुलसी कुमार ने गुड न्यूज सुनाई है। उन्होंने एक बेहद प्यारी तस्वीर शेयर की है और ट्विटर पर सबको यह खुशखबरी सुनाई है।
उन्होंने साथ ही फोटोशूट की जो तस्वीरें शेयर की है जिसमें वो बहुत ही प्यारी लग रही हैं। इन तस्वीरों में वो काफी खूबसूरत भी लग रही हैं। उन्होंने लिखा कि "Soon to be Blessed with God's Grace in One Sweet Little Face Ecstatic to share this wonderful news with u all - Love Tulsi n Hitesh #parentstobe.

तुलसी कुमार ने साथ ही ये भी कहा है कि वो जनवरी 2018 में मां बनेंगी।उनकी तस्वीरों को देखकर ही आप समझ जाएंगे कि वो वाकई कितनी खुश हैं। वो और उनके पति हितेन रहलान दोनों की ही ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
तुलसी कुमार ने एक और तस्वीर शेयर की है जिसे देखकर ऐसा लग रहा है कि बेबी पहले से ही म्यूजिक क्लास लेना शुरू कर चुका है और तुलसी कुमार इसे काफी इंज्वॉय कर रही हैं।
तुलसी कुमार और उनके पति हितेश रहलानी की ये तस्वीर भी कुछ कम क्यूट नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications













