जब ट्यूलिप ने बीच सड़क मारी सीटी
यशराज बैनर की खोज ट्यूलिप जोशी जो फिल्हाल कुनाल खेमू के साथ फ़िल्म कर रही हैं. फ़िल्म के एक सीन में ट्यूलिप को सड़क पर खड़े होकर ज़ोर से सीटी बजानी थी और तय ये हुआ कि ट्यूलिप सिर्फ़ सीटी बजाने की एक्टिंग करेंगी और बाद में इसकी डबिंग कर ली जायेगी.
लेकिन ट्यूलिप ने सबको हैरत में दाल दिया जब उसने अपनी ही आवाज़ में सीटी बजाइ और एक ही टेक में शोट ओके कर दिया. कु
नाल खेमूतो शर्मा हीगये क्योंकी एक लड़का होते हुए भी उन्हें सीटी इतनी ज़ोर से बजाना नहीं आता और ट्यूलिपतो ऐसे बजा रही थी जैसे आये दिन सड़क पर सीटी बजाती रहती हों.
बहरहाल हमतो यही कहेंगे कि चाहे फ़िल्म पूरी देखें या नहीं लेकिन ट्यूलिप की सीटी वाला सीन ज़रूर देखेंगे.


Click it and Unblock the Notifications