पापा हिंदू, मां ईसाई… बॉलीवुड की 'हुस्न परी' ने छोड़ी स्टारडम की दुनिया, अब करती हैं भविष्यवाणी!

Tulip Joshi

ट्यूलिप जोशी बॉलीवुड की कभी एक फेमस एक्ट्रेस रह चुकी हैं। उन्होंने जब फिल्म इंडसट्री में कदम रखा तो उनकी खूबसूरती की चर्चा हर जगह होती थी, लोग उन्हें 'हूर की परी' कहकर बुलाते थे। लेकिन चंद फिल्में करने के बाद वो कहां गायब हो गईं? और आजकल वो क्या करती है?

ट्यूलिप के बारे में

ट्यूलिप जोशी के पिता हिंदू थे और मां अर्मेनियाई-लेबनानी ईसाई थीं। ऐसे माहौल में ट्यूलिप ने दो अलग संस्कृतियों और परंपराओं का संगम देखा। ट्यूलिप ने पढ़ाई मुंबई के जमनाबाई नरसी स्कूल से की और आगे चलकर फूड साइंस और केमिस्ट्री में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई के साथ-साथ उन्हें मॉडलिंग में भी दिलचस्पी थी। कॉलेज टाइम में ही उन्होंने एडवरटाइजमेंट्स में काम करना शुरू कर दिया। साल 2000 में वे फेमिना मिस इंडिया कॉम्पटीशन में भी पहुंचीं। भले ही वे फाइनल तक नहीं पहुंच पाईं, लेकिन उनकी खूबसूरती और कॉन्फिडेंस ने उन्हें पहचान दिला दी।

फिल्मों में एंट्री

किस्मत ने उन्हें बड़ा मौका तब दिया जब वे अपनी दोस्त पायल खन्ना की शादी में शामिल हुईं। यह शादी यशराज फिल्म्स के निर्माता आदित्य चोपड़ा की थी। पार्टी में ट्यूलिप की खूबसूरती देखकर आदित्य चोपड़ा ने उन्हें फिल्म मेरे यार की शादी है (2002) के लिए मौका दिया। यह फिल्म सुपरहिट रही और ट्यूलिप रातों-रात पॉपुलर हो गईं। फिल्म में उदय चोपड़ा और जिमी शेरगिल के साथ उनकी मासूमियत और मुस्कान दर्शकों को बेहद पसंद आई।

फिल्मों का सफर

पहली फिल्म के बाद ट्यूलिप ने 'दिल मांगे मोर', 'धोखा', 'सुपरस्टार', 'जय हो' और 'बच्चन' जैसी फिल्मों में काम किया। उन्होंने हिंदी के अलावा पंजाबी, मलयालम, कन्नड़ और तेलुगू फिल्मों में भी एक्टिंग का जलवा दिखाया। उनकी फिल्म 'मातृभूमि' काफी चर्चित रही। इसमें उन्होंने कल्की का किरदार निभाया। फिल्म महिला भ्रूण हत्या और समाज में महिलाओं की कमी जैसे गंभीर मुद्दों पर बनी थी। ट्यूलिप की एक्टिंग को इसमें खूब सराहा गया।

ट्यूलिप की पर्सनल लाइफ

फिल्मों के दौरान ट्यूलिप की मुलाकात कैप्टन विनोद नायर से हुई। वह पहले भारतीय सेना में रह चुके थे और बाद में बिजनेस शुरू किया। दोनों की दोस्ती प्यार में बदली और चार साल तक साथ रहने के बाद उन्होंने शादी कर ली।

फिल्मों को अलविदा और नया सफर

शादी के बाद ट्यूलिप ने फिल्मों से दूरी बना ली। अब वे अपने पति के साथ बिजनेस संभाल रही हैं। विनोद नायर ने 'किंमया' नाम की मैनेजमेंट और ट्रेनिंग कंसल्टिंग कंपनी शुरू की, जिसमें ट्यूलिप बतौर डायरेक्टर काम कर रही हैं। इसके अलावा, वे ज्योतिषी यानि एस्ट्रोलॉजर का काम भी करती हैं और इस एरिया में भी लोगों का मार्गदर्शन करती हैं।

More from Filmibeat

Read more about: tulip joshi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X