17 Years: बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल- रितेश देशमुख और जेनेलिया की डेब्यू फिल्म- देंखे खास वीडियो
17 साल पहले इंडस्ट्री में एक क्यूट कपल की एंट्री हुई थी, जिनके रोमांस की मासूमियत ने सीधे दिलों पर कब्जा कर लिया था। जी हां, हम बात कर रहे हैं रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा की। इन दो सितारों ने फिल्म 'तुझे मेरी कसम' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, जिसे आज रिलीज हुए 17 साल हो चुके हैं।
इस मौके पर जेनेलिया ने दो वीडियोज भी शेयर किये हैं, जहां दोनों फिल्म के टाइटल ट्रैक पर डांस करते दिख रहे हैं और बेहद की क्यूट दिख रहे हैं। कोई शक नहीं कि ये बॉलीवुड की सबसे फेवरिट जोड़ियों में से एक हैं।

साल 2003 में आई फिल्म तुझे मेरी कसम एक कॉलेज रोमांस थी। जहां दो बेस्ट फ्रैंड्स के बीच कब प्यार हो जाता है, यह उन्हें भी पता नहीं चलता। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई थी, लेकिन फिल्म में उनके रोमांस की जो मासूमियत थी वो दिल छू गई।
आज 17 सालों के बाद भी इस जोड़ी में वही मासूमियत दिखती है। बता दें, इसी फिल्म के सेट से रितेश- जेनेलिया की रोमांस की कहानी शुरु हुई थी। बाद में दोनों मस्ती और तेरे नाल लव हो गया जैसी फिल्मों में फिर साथ भी दिखे थे।पहली फिल्म से ही दोनों दोस्त बने और प्यार भी इसी फिल्म से शुरू हुआ वहीं दोनों का ये रिश्ता 2012 में शादी में बदल गया।


Click it and Unblock the Notifications











