Video- 'तुझे देखा तो ये जाना सनम'.. करवा चौथ पर रोमांटिक हुए सचिन ने सीमा हैदर के लिए गाया गाना

Seema Haider Karwa Chauth- करवा चौथ के मौके पर मीडिया फिर से सीमा हैदर और सचिन मीणा के घर पहुंची थी। इस दौरान जो वीडियो सामने निकलकर आए हैं वो काफी अच्छे हैं और दोनों खुश नजर आ रहे हैं।
एबीपी न्यूज ने एक वीडियो साझा किया है जिसमें दुल्हन की तरह सजीं सीमा हैदर नजर आ रही हैँ। इस दौरान सचिन मीणा को भी फॉर्मल ड्रेस में देखा जा सकता है। हमेशा की तरह इस बार भी सचिन को सीमा के लिए दीवाना हो देखा गया।
हालांकि मीडिया के कैमरे के सामने इस बार सचिन ने सीमा के लिए 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' का गाना 'तुझे देखा तो ये जाना सनम' गाया। जी हां, सचिन को इस वीडियो में आप देखेंगे कि सचिन मीणा घुटनों के बल बैठकर सीमा हैदर के लिए रोमांटिक गाना गा रहे है।
करवा चौथ पर जैसे ही ये वीडियो सामने आया धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इसके बाद लोगों के कमेंट्स सामने आ रहे हैं। एक ने लिखा है, ''देख रहे हो ना बिनोद क्या क्या हो रहा है देश में।'' एक ने लिखा, हे ''भगवान ये मीडिया कितनी खाली है? बस किसी और देश में ऐसी मीडिया और दो।''
एक ने लिखा, ''ये खबर बहुत जरूरी थी। इसके लिए चैनल को अवार्ड मिलना चाहिए।'' एक का कहना है, ''एक तो इन दोनों का रोमांस खत्म नहीं हो रहा है।'' एक ने लिखा, ''कैमरा तोडो भाई जल्दी।'' इस तरह के ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैं लेकिन सीमा और सचिन की तरफ से किसी तरह का रिएक्शन नहीं आया है।
हालांकि लोग इस खबर के लिए एबीपी न्यूज को बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैँ। करवा चौथ के मौके पर दोनों के ढेरों वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैँ। किसी वीडियो में सीमा को चांद देखते हुए तो किसी में सचिन के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है...


Click it and Unblock the Notifications