सलमान खान की 'ट्यूबलाइट'.. 6 दिन.. और 50 प्रतिशत नीचे गिरा कलेक्शन!
सलमान खान की फिल्म ट्यूबलाइट बॉक्स ऑफिस पर बस किसी तरह दिन गुज़ार रही है। सलमान के स्टारडम को देखते हुए सभी निर्माताओं ने ट्यूबलाइट के आगे पीछे 2 हफ्तों तक कोई फिल्म रिलीज नहीं की थी। लिहाजा, ट्यूबलाइट किसी तरह 100 करोड़ तक पहुंच गई है।
''200 करो़ड़ भी पार नहीं कर पाएगी.. सलमान खान की ट्यूबलाइट.....''
लेकिन फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट देखी जा रही है। 21 करोड़ की ओपनिंग के बाद सिर्फ 6 दिनों में फिल्म की कलेक्शन में 50 प्रतिशत तक गिरावट देखी गई। किसी सलमान खान फिल्म के लिए यह हैरानी की बात है।

6 दिनों में ट्यूबलाइट ने लगभग 105 करोड़ का कलेक्शन किया है। जबकि अपने पहले हफ्ते तक फिल्म मुश्किल से 130 करोड़ का आंकड़ा छू पाएगी। ऐसी में फिल्म 200 करोड़ का आंकड़ा छू पाए.. यह नामुमकिन लगता है। बहरहाल, यहां देंखे कौन कौन से रिक़ॉर्ड्स तोड़ने में ट्यूबलाइट रही नाकाम-


Click it and Unblock the Notifications