#Tubelight: अपने नन्हें को-स्टार के साथ सलमान खान.. सुपर क्यूट + इमोशनल
यहां देंखे सलमान खान की फिल्म ट्यूबलाइट का नया पोस्टर, जहां सलमान के साथ उनके नन्हें को-स्टार भी दिख रहे हैं। फिल्म का टीजर 3 दिनों में रिलीज होने वाली है।
कबीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म 'ट्यूबलाइट' का पहला टीजर 3 दिनों में रिलीज कर दिया जाएगा। सलमान खान ने खुद ट्विटर के जरीए लोगों को यह जानकारी दी है। इसके साथ ही फिल्म का नया पोस्टर भी रिलीज किया गया है, जहां सलमान अपने नन्हें को-स्टार Matin Rey Tangu के साथ दिख रहे हैं।
['बाहुबली 2' ने दिया.. सलमान खान की 'ट्यूबलाइट' को नया TARGET]
बता दें, पहले टीजर अप्रैल अंत में रिलीज किया जाने वाला था। लेकिन फिर इसे आगे बढ़ाकर 3 मई कर दिया गया। इसका एक कारण बाहुबली 2 भी माना जा रहा है। जाहिर निर्माता, निर्देशक नहीं चाहते थे कि बाहुबली की आंधी में ट्यूबलाइट कहीं खो सा जाए।

फिल्म का ट्रेलर भी मई में ही रिलीज होने वाला है। कोई शक नहीं कि इस फिल्म को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। लिहाजा, यहां जानते हैं कि ट्यूबलाइट के ट्रेलर से हमें क्या क्या उम्मीदे हैं। आखिर कबीर खान और सलमान की पिछली फिल्म बजरंगी भाईजान ब्लॉकबस्टर रही थी।
यहां जानें ट्यूबलाइट ट्रेलर से क्या हैं उम्मीदें-


Click it and Unblock the Notifications