#JustIn: सलमान की ये ट्यूबलाइट Pic देखी?
सलमान खान ट्यूबलाइट की शूटिंग फिलहाल मनाली में कर रहे हैं और उनकी एक तस्वीर यूं ही घूमते फिरते सामने आई है। हालांकि इस तस्वीर को देखकर आपको तुरंत शाहरूख खान याद आ जाएंगे।

बहरहाल इस एक तस्वीर को देखकर हमें सलमान - शाहरूख का वो आधी रात का घूमना याद आ गया। तो आप भी कुछ यादें ताज़ा कर लीजिए और इसी बीच, ट्यूबलाइट की कुछ खबर मिली है। वो भी जान लीजिए -
सलमान खान की ट्यूबलाइट को लेकर एक बहुत ही तगड़ी अफवाह गपशप गली में तैर रही है। और इस लिहाज़ से फिल्म की पूरी कहानी लीक हो चुकी है। लेकिन जो अफवाह है, अगर वो सच है तो यकीन मानिए कि ट्यूबलाइट की कहानी शानदार है।
अफवाहों की मानें तो सलमान खान की फिल्म ट्यूबलाइट हॉलीवुड फिल्म लिटिल बॉय से प्रेरित है। अंतर सिर्फ इतना है कि लिटिल बॉय का लिटिल बॉय है हमारे बिग बॉय सलमान खान। जिन्हें नहीं पता उनकी जानकारी के लिए, लिटिल बॉय बाप बेटे के संबंधों पर आधारित कहानी थी।
एक लड़का था जिसे चीज़ें थोड़ी कम समझ आती थीं और इसलिए स्कूल में वो हमेशा मज़ाक का पात्र रहता था।एक दिन उसके पिता युद्ध पर जाते हैं पर वापस नहीं आते और वो निकल पड़ता है अपने पिता को ढूंढने।
अब अगर ट्यूबलाइट की बात की जाए तो फिल्म में सलमान और सोहेल भाई बने हैं। सलमान को चीज़ें कम समझ आती हैं इसलिए उन्हें लोग ट्यूबलाइट कहकर चिढ़ाते हैं। इस बीच 1964 के युद्ध में उनके भाई सोहेल जाते हैं पर वापस नहीं आते। इसलिए सलमान खान सोहेल को ढूंढने निकल पड़ते हैं।
और इसी सफर में उनकी मुलाकात होती है फिल्म की हीरोइन ज़्हू ज़्हू से। ये कहानी, इमोशन्स का पूरा निचोड़ होगी। जहां ट्यूबलाइट के इस फिल्म पर आधारित होने की बात है। वहीं, कई और बॉलीवुड फिल्में हैं जो किसी अंग्रेज़ी फिल्म से प्रेरित थीं।


Click it and Unblock the Notifications







