ट्यूबलाइट को बाहुबली 2 से ज़्यादा फर्क नहीं पड़ता - सलमान खान

सलमान खान स्टारर ट्यूबलाइट का ट्रेलर कुछ ही देर में आ जाएगा। लेकिन इससे पहले सलमान खान ने ट्रेलर लॉन्च में मीडिया से काफी बातें की। और सलमान ने बाहुबली 2 पर भी अपनी राय दे ही दी।

हाल ही में गपशप गली में एक अफवाह तेज़ी पर थी, कि बाहुबली 2 की बॉक्स ऑफिस सक्सेस से बॉलीवुड काफी परेशान हैं। आने वाली सभी फिल्मों को इससे तुलना सहनी पड़ेगी लेकिन सलमान खान को इससे ज़्यादा फर्क नहीं पड़ता।

ट्यूबलाइट ट्रेलर लॉन्च के दौरान सलमान खान ने बताया कि ट्यूबलाइट भले ही बाहुबली 2 के बाद रिलीज़ हो रही है लेकिन इससे हमें ज़्यादा फर्क नहीं पड़ता है। ट्यूबलाइट एक शानदार फिल्म है।

tubelight-releasing-after-baahubali-2-is-not-s-problem-believes-salman-khan

गौरतलब है कि बाहुबली की ताबड़तोड़ कमाई के बाद, हर कोई बस इसी चिंता में है कि बॉलीवुड बाहुबली 2 के सामने अपनी इज़्जत कैसे बचा लें।

हर फिल्म किसी तरह बाहुबली 2 से तुलना होने से बचना चाहती है। सलमान ने भी साफ किया कि दोनों फिल्में इतनी अलग हैं कि बाहुबली 2 की कमाई का असर ट्यूबलाइट पर नहीं पड़ेगा।

हाल ही में कई लोगों ने बाहुबली 2 के आगे बॉलीवुड को काफी धोया है। सबका मानना है कि बॉलीवुड कंटेंट से ज़्यादा तमाशे पर ध्यान देता है और इसलिए हम बाहुबली जैसी फिल्में नहीं बना पाते।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X