#JustIn: आ गया ट्यूबलाइट टीज़र...2017 की ईद तो सलमान के नाम!

इतने इंतज़ार के बाद सलमान खान का ट्यूबलाइट टीज़र रिलीज़ हो चुका है। कबीर खान की इस फिल्म में सलमान खान और सोहेल खान भाईयों की भूमिका में दिखेंगे। और फिल्म का टीज़र शानदार है। देखिए ट्यूबलाइट की झलक!

इतने समय से इंतज़ार करने के बाद आखिरकार सलमान खान का ट्यूबलाइट टीज़र आ गया है। फिल्म में सलमान खान एक खास आदमी बने हैं जो दिमाग से थोडा सा कमज़ोर है और इसलिए सब उसे ट्यूबलाइट कहते हैं।

सलमान खान के भाई की भूमिका में हैं सोहेल खान और वो एक सैनिक है। माना जा रहा है कि फिल्म अंग्रेज़ी फिल्म द लिटिल बॉय से प्रेरित है। अब ऐसा है या नहीं, ये कम से कम टीज़र देखकर तो समझ नहीं आ पाया है।

tubelight-official-teaser-released-kabir-khan-salman-khan-sohail-khan

फिल्म में सोहेल खान के अलावा शाहरूख खान भी कैमियो करते नज़र आएंगे। वो फिल्म में एक जादूगर की भूमिका में हैं हालांकि टीज़र में उनकी झलक नहीं मिल पाई है।

ट्यूबलाइट में सलमान खान के साथ चीन की हीरोइन ज़्हू ज़्हू अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं और लोग उनकी सलमान खान के साथ केमिस्ट्री देखने को काफी एक्साइटेड हैं।

यहां देखिए फिल्म का टीज़र।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X