सलमान खान के फैन्स की खुशी का ठिकाना नहीं..शुरू हो गया Tubelight Month
Tubelight month ट्विटर पर ट्रेंड हो रहा है और फैन्स सलमान खान की फिल्म के लिए काफी उत्साहित हैं।
सलमान खान के फैन्स इन दिनों काफी खुश हैं और हो भी क्यों ना आखिर जून शुरू जो हो गया है। मतलब ट्यूबलाइट रिलीज होने का महीना शुरू हो गया है। दरअसल आज ट्विटर पर Tubelight Month ट्रेंड हो रहा है। सलमान खान के फैन्स फिल्म के लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं।
["ना मैं PM मोदी हूं..ना प्रियंका चोपड़ा..मैं क्यों कुछ बोलूं" ]
फिल्म 25 जून को रिलीज हो रही है। सलमान खान की हर साल ईद पर फिल्म रिलीज होती है और बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर जाती है। हालांकि इस बार बाहुबली 2 के रिकॉर्ड को तोड़ना ट्यूबलाइट के लिए काफी मुश्किल हो सकता है।

सलमान खान के अलावा फिल्म में सोहेल खान उनके भाई की भूमिका में नजर आ रहे हैं। सलमान खान और सोहेल खान दोनों मिलकर इन दिनों फिल्म के प्रमोशन में जोरशोर से लगे हुए हैं। सलमान खान फिल्म में एक मंदबुद्ध शख्स की भूमिका निभा रहे हैं।
फिल्म का रेडियो सॉन्ग काफी ज्यादा पॉपुलर पहले ही हो चुका है और फिल्म का दूसरा गाना आज शाम रिलीज किया जाएगा। बहरहाल जानिए फिल्म के बारे में।


Click it and Unblock the Notifications











