#FirstPic: ये रहा ट्यूबलाइट का पहला सीन...दो खान शानदार!
ट्यूबलाइट का पहला शेड्यूल पूरा हो चुका है और सलमान खान - सोहेल खान के साथ लद्दाख में शूट कर रहे थे। ये शायद फिल्म का पहला सीन है जो दर्शकों के सामने आया। इससे पहले, भले ही सलमान खान की हीरोइन के साथ फोटो सामने आई पर वो केवल अनाउंसमेंट के लिए थी।
सलमान खान और सोहेल खान ट्यूबलाइट में भाई बने हैं। फिल्म का पूरा विषय तो फिलहाल किसी को भी नहीं पता है लेकिन माना जा रहा है कि फिल्म 65 के चीन युद्ध को ध्यान में रख कर बनाई जा रही है।

खैर ये तो रही शूटिंग की बात। लेकिन फिल्म से जुड़ा सबसे ताज़ा गॉसिप ये है कि सलमान खान के लिए इस फिल्म में अरिजित सिंह गाना गाएंगे। अब ये अफवाह कब क्यों और कैसे आई पता नहीं, लेकिन हर जगह इस अफवाह के चर्चे ज़रूर हैं।
[10 सुपरस्टार उड़ा चुके हैं सलमान खान की धज्जियां]
हालांकि हाल में अफवाह ये भी थी कि अब अरिजित ने ही सलमान के लिए ना गाने का फैसला कर लिया है, जिसे अरिजित ने सिरे से नकार दिया है। हालांकि अफवाहें जो भी हो, पर सलमान खान का माफ करने का रिकॉर्ड कुछ ज़्यादा अच्छा नहीं रहा है। यकीन ना हो तो देख लीजिए -
सलमान की माफी - अरिजित
अरिजित सिंह को भी सलमान खान की माफी नहीं ही मिलेगी। क्योंकि पहली बात तो उनके सॉरी से सलमान की इमेज काफी खराब हो गई और ये हमारे सुलतान को कैसे बर्दाश्त होगा!
आ गया था गुस्सा
ऐश्वर्या पर मुझे गुस्सा आ गया था, ऐसा खुद सलमान ने कहा था एक इंटरव्यू में। और इस इंटरव्यू में इतने खुलासे हुए थे कि आपको पढ़ ही लेना चाहिए - "इस उम्र में ऐश्वर्या जैसी लड़की और कैसी बात करेगी - सलमान"
गलती हो चुकी - विवेक
ओबेरॉय ने एक चैट शो के दौरान कहा कि प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाते ही उन्होंने समझ लिया था कि उनसे ये गलती हो चुकी है। इतने के बाद भी सलमान हर जगह उन्हें इग्नोर कर केवल इसी एक बात की याद दिलाना!!!
सलमान खान और परिवार का दिल दुखाया
विवेक ने माना कि इस हरकत से सलमान खान और उनकी मां को दुख पहुंचाने का दुख है। क्योंकि अरबाज़ और सोहैल उनके दोस्त थे। और इस घटना के बाद उन्होंने दोस्त खो दिए!
रणबीर कपूर
रणबीर कपूर से सलमान खान की नाराज़गी क्यों हैं ये तो जगज़ाहिर है। लेकिन ना ही रणबीर ने कभी इस बात का ज़िक्र किया ना ही सलमान खान ने।
बीता चैप्टर
हाल ही में सलमान से किसी ने पूछा था कि कई साल पहले कैटरीना और रणबीर की बिकीनी तस्वीरें देखकर कैसा लगा था। सलमान ने कहा रणबीर भी अब बाकियों की तरह पुराना किस्सा है।
संजय दत्त से खफा
ये तो साफ हो चुका है कि सलमान खान संजय दत्त को इग्नोर कर रहे हैं। और अब तो उनका आधी रात का तमाशा, दुनिया के सामने आ चुका है। [#RaatKiBaat: सलमान खान और संजय दत्त के बीच हुआ जमकर तमाशा]
दो फिल्मों से बढ़ी दूरी
मीडिया रिपोर्ट के कारण इस दूरी का कारण हैं दो फिल्में। पहली दत्त और दूसरी सुलतान। एक तो संजू बाबा ने सुलतान रिजेक्ट की और दूसरा दत्त का हीरो रणबीर कपूर का होना।
अर्जुन कपूर
सलमान से अर्जुन 4 कोस दूर रहने की कोशिश कर रहे हैं।सलमान से दूर भागने का कारण बताया जा रहा है ऑल इंडिया बकचोद में अर्पिता पर मारे गए अर्जुन के चुटकुले। जो कि भद्दे थे और अश्लील भी। [बीमारी हैं सलमान खान, ऐसे भाग रहे अर्जुन कपूर]
नहीं दे रहे डेट्स
मलाईका अरोड़ा खान और अरबाज़ के तलाक का कारण दबी ज़ुबान में लोग अर्जुन कपूर को बता रहे हैं। इन खबरों में कितनी सच्चाई है ये तो कोई नहीं जानता। लेकिन अब अर्जुन के पापा को सलमान की फिल्म नो एंट्री की डेट्स नहीं मिल रहीं।


Click it and Unblock the Notifications









