सलमान की 'ट्यूबलाइट'.. ब्लॉकबस्टर तो हो चुकी है.. जानें बजट.. और धमाकेदार PROFIT

सलमान खान की फिल्म ट्यूलाइट ने रिलीज से पहले ही 227 से ऊपर की कमाई कर ली है। यहां जानें कैसे।

By Neeti

सलमान खान ऐसे सुपरस्टार्स हैं, जिनकी फिल्म रिलीज होने से पहले ही अपनी लागत वसूल कर लेती है। लिहाजा, रिलीज होने के बाद जो भी कमाई होती है, वह मुनाफा ही होता है। कबीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म 'ट्यूबलाइट' के साथ भी कुछ ऐसा ही है।

'ब्लॉकबस्टर होगी सलमान की 'ट्यूबलाइट'.. 400 करोड़ पार.. फाइनल है! '

फिल्म ने रिलीज से पहले ही लगभग 227 करोड़ की कमाई कर ली है। इसे सलमान के स्टारडम का ही कमाल कहेंगे क्योंकि 227 करोड़ तो कई बड़ी फिल्मों का लाइफटाइम कलेक्शन तक नहीं होता।

 tubelight

बता दें, सोनी म्यूजिक ने फिल्म की म्यूजिक राइट्स 20 करोड़ में खरीदी है। एनएस स्टूडियोज ने फिल्म की थियेट्रिकल राइट्स लगभग 132 करोड़ में खरीदे हैं। जबकि एक चीनी कंपनी ने चीन के लिए 35 करोड़ में थियेट्रिकल राइट्स खरीदे हैं।

कुल मिलाकर देखा जाए तो सलमान खान की फिल्म ने रिलीज से पहले ही 227 करोड़ की कमाई कर ली है। जबकि फिल्म का बजट 100 करोड़ का है। यानि की फिल्म अभी से ही प्रॉफिट कमा रही है और ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X