#FirstReview: ट्यूबलाइट के एक एक सीन पर लिखा है ब्लॉकबस्टर....A1 सलमान
यूएई के फिल्म क्रिटिक उमैर संधू ने यूएई के सेंसर बोर्ड के साथ ट्यूबलाइट देख ली है और उन्होंने फिल्म का पहला रिव्यू भी दे दिया है। उमैर संधू की मानें तो सीधे शब्दों में ट्यूबलाइट एक 5 स्टार फिल्म है जिसमें कहीं से भी कोई कमी नहीं है।
फिल्म के हीरो सलमान खान के अलावा कोई और हो ही नहीं सकते और इस फिल्म के साथ सलमान खान ने दिखा दिया है कि वो क्या क्या कर सकते हैं। उमैर ने साफ लिखा है कि ट्यूबलाइट को पांच से कम स्टार दिए ही नहीं जा सकते।

सलमान खान हर बार ईद पर धमाका करते हैं लेकिन बजरंगी भाईजान और सुलतान के बाद सलमान खान पर अच्छा सिनेमा देने की ज़िम्मेदारी बढ़ गई है।
ट्यूबलाइट सलमान खान की उस ज़िम्मेदारी को समझती है और उन्हें थोड़ा और निखरने का मौका देती है। फिल्म आपको ज़रूर पसंद आएगी और एक बार फिर सलमान खान आपका दिल जीत लेंगे। जानिए फिल्म की पूरी समीक्षा, उमैर संधू के हिसाब से


Click it and Unblock the Notifications