First LOOK: सलमान खान की फिल्म 'ट्यूबलाइट'.. तस्वीरों से ही ब्लॉकबस्टर है फिल्म!
'सुल्तान' रिलीज हो गई.. ब्लॉकबस्टर भी हो गई। अब आगे बढ़ते हैं सलमान खान की अगली फिल्म की ओर। जी हां, सलमान की अगली फिल्म है कबीर खान के निर्देशन में बन रही फिल्म 'ट्यूबलाइट'.. फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग लद्दाख में पूरी हो चुकी है। बता दें, फिल्म से एक खास तस्वीर रिलीज की गई है।
इस तस्वीर को देखकर एक सवाल उठता है कि- क्या ट्यूबलाइट में सलमान खान फौजी बने हैं या यह सिर्फ फैंस को बहकाने के लिए है? इस तस्वीर में सलमान खान फौजी जैसे वेशभूषा में दिख रहे हैं। उनके कंधों पर एक बंदूक टंगी है।
'ट्यूबलाइट' एक बड़ा कदम.. या तो सलमान खान ब्लॉकबस्टर.. या बर्बाद!
बता दें, फिल्म का फर्स्ट लुक उसी दिन रिलीज किया गया है कि, जिस दिन कबीर खान और सलमान खान की पहली फिल्म 'एक था टाईगर' ने 4 साल पूरे किये। इसके अलावा दोनों ने बजरंगी भाईजान जैसी ब्लॉकबस्टर दी है।
यदि ट्यूबलाइट ब्लॉकबस्टर हो जाती है तो यह कबीर खान और सलमान खान की लगातार तीसरी ब्लॉकबस्टर फिल्म होगी। बता दें, ट्यूबलाइट भी ईद के मौके पर साल 2017 में रिलीज होने वाली है।
बहरहाल, नीचें देखें ट्यूबलाइट के सेट की तस्वीरें-


Click it and Unblock the Notifications

