1st Day 1st Show: ट्यूबलाइट...जल गई सलमान की बत्ती...एकदम धुंआधार
ट्यूबलाइट का पहला शो शुरू हो चुका है। थियेटर खचाखच भरा है। ज़्यादातर सलमान फैन्स से। और हर कोई एक बार फिर उन्हें दिल में बसाने को तैयार है। सलमान खान की एंंट्री हीरो वाली हो या ना हो, दर्शक उन्हें हीरो मानते हैं। अपना भाईजान वाला हीरो। इसलिए सीटियों की आवाज़ आती रहेगी।
फिल्म को क्रिटिक्स जितने भी स्टार दें लेकिन पहले ही सीन से दर्शक फिल्म को 5 स्टार दे चुके हैं। सलमान की एंट्री पर और शाहरूख सलमान सीन में तालियां और सीटियां बजना लाज़िमी था ही।

इतना ही नहीं, शुरू के 15 मिनट बीत चुके हैं और फैन्स सलमान खान के इस लक्ष्मण अवतार को देख कर इमोशनल भी हो चुके हैं। थोड़ी ही देर में हम आपके लिए लाएंगे, फिल्म के पहले शो से फैन्स का रिस़्प़ॉन्स।
[मेरी जगह ट्यूबलाइट में ऋतिक होता तो फोड़ देता - सलमान खान]
हालांकि सलमान खान को देख कर अगर फैन्स के होश उड़ जाते हैं तो कुछ दर्शक ऐसे भी थे जो अपनी अक्ल घऱ पर रख कर नही आए थे औऱ उन्होंने फिल्म मेें कमियां भी निकालीं।
जानिए फिल्म में फैन्स को क्या क्या पसंद आया -


Click it and Unblock the Notifications











