#Verdict: बुझ गई ट्यूबलाइट को 1 स्टार तो कोई कह रहा ज़ीरो!
सलमान खान स्टारर ट्यूबलाइट रिलीज़ हो चुकी है। फिल्म के बारे में फैन्स और क्रिटिक्स एक बार फिर अलग अलग बंट चुके हैं। एक बार फिर सलमान खान ने क्रिटिक्स को खूब बोलने का मौका दे दिया है।
दरअसल, पिछली बार, बजरंगी भाईजान से सलमान खान ने सबको ऐसा चौंका दिया कि हर कोई हैरान रह गया। बजरंगी भाईजान के बारे में हर कोई कयास लगा रहा था कि फिल्म एक और सलमान खान मसाला निकलेगी।

लेकिन जब बजरंगी भाईजान रिलीज़ हुई तो सबका मुंह खुला का खुला रह गया। किसी को यकीन ही नहीं हुआ कि सलमान खान ऐसी फिल्म भी कर सकते हैं। लेकिन ट्यूबलाइट में एक बार फिर वो पुराने वाले सलमान खान आ गए हैं।
जो फिल्म में कुछ करते नहीं है, लेकिन फिर भी फिल्म सुपरहिट हो जाती है। वहीं क्रिटिक्स ने एक के बाद एक, सलमान की फिल्म को धोना शुरू कर दिया है।
किसी ने एक स्टार तो किसी ने 1.5 स्टार दिया है। जानिए क्रिटिक्स ने सलमान की फिल्म के बारे में क्या क्या कहा -


Click it and Unblock the Notifications











