#Tubelight टीजर रिलीज.. दो घंटों में ही सलमान खान ने बता दिया.. कौन है 'बाहुबली'..
सलमान खान की फिल्म ट्यूबलाइट के टीजर को सिर्फ 2 घंटों में एक मिलियन से भी ज्यादा लोगों ने देख लिया है। यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है।
सलमान खान की 'ट्यूबलाइट' टीजर रिलीज हो चुकी है और जैसी कि उम्मीद थी.. फिल्म ने फैंस को क्रेजी कर दिया है। हर कोई टीजर की तारीफ करते नहीं थक नहीं। 2 मिनटों में ही कबीर खान ने फिल्म की कहानी को जिस तरह सामने रखा है.. लोग ट्यूबलाइट के लिए और भी उत्साहित हो गए हैं।
''ब्लॉकबस्टर है सलमान खान की ट्यूबलाइट.. 400 करोड़ तो FINAL है....''
टीजर की बात करें तो इसका कितना क्रेज था.. यह इसी बात से साबित होती है कि महज़ 2 घंटों के अंदर ही फिल्म को 1 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। जबकि हर मिनट यह आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

ट्यूबलाइट 23 जून को भारत और चीन में रिलीज होने वाली है। फिल्म को लेकर दिख रहे क्रेज से साफ है कि ये बॉक्स ऑफिस धमाका साबित होगी। बता दें, इस फिल्म से 400 करोड़ की उम्मीद जताई जा रही है।
यहां जानें ट्यूबलाइट को तोड़ने हैं क्या क्या रिकॉर्ड्स-


Click it and Unblock the Notifications