OUCH: सलमान को लगा वो शाहरुख थोड़ी हैं जो FLOP हो जाएंगे!
ये तो तय है कि सलमान खान की ट्यूबलाइट इस साल की आधिकारिक रूप से फ्लॉप फिल्म बन चुकी है। लेकिन इससे भी बड़ा झटका सलमान खान को लगा है। और वो भी तब जब उनके सामने शाहरूख खान का जीता जागता उदाहरण था।
सलमान खान की ट्यूबलाइट ने भले ही 100 करोड़ कमा लिए हों पर फिल्म फ्लॉप हो चुकी है और वहीं हॉलीवुड फिल्में द मम्मी और ट्रांसफॉर्मर्स ने अच्छी खासी कमाई करते हुए हिट का दर्जा भी पा लिया।

अब या तो सलमान खान को लगा कि हॉलीवुड फिल्मों की उनके आगे कोई बिसात नहीं है या फिर सलमान खान को लगा कि वो शाहरूख खान तो हैं नहीं कि पिट जाएं।
दरअसल, अगर आपको याद ना हो तो याद दिला दें कि शाहरूख खान की फैन को बॉक्स ऑफिस पर द जंगल बुक ने पटक दिया था और ऐसा पटका था कि द जंगल बुक ने 150 करोड़ कमा लिए थे जबकि शाहरूख 84 पर दम तोड़ दिए थे।
अब सलमान ने शाहरूख की इस गलती से सीख नहीं ली या फिर उन्होंने हॉलीवुड मार्केट को हल्के में ले लिया वो भी तब जब इन हॉलीवुड फिल्मों ने यहां कमाल की मिसाल कायम की हुई है।
देखा जाए तो सलमान खान पर आमिर खान बनने का काफी प्रेशर भी है। और उन्होंने कोशिश भी पूरी की।


Click it and Unblock the Notifications